*आगामी कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करना जिला प्रशासन का लक्ष्य*

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सभी विभागों ने कांवड़ मेले की तैयारियां तेज कीं, धरातल पर युद्धस्तर पर कार्य जारी*

*शिवभक्तों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान संचालित*

*जिलाधिकारी ने सभी विभागों को 25 जुलाई तक समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए*

*विभिन्न विभागों द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग एवं कांवड़ क्षेत्र में सभी तैयारियां एवं व्यवस्था त्वरित गति से किए जा रहे है पूर्ण*

*कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए जनपद में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी*

*हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला-2026 को सुव्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के सभी विभागों द्वारा युद्धस्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। कांवड़ मेले से संबंधित निर्माण, मरम्मत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के कार्य तेजी से धरातल पर किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कांवड़ मेले से संबंधित सभी कार्य एवं व्यवस्थाएं 25 जुलाई तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में कांवड़ मेले की तैयारियों के अंतर्गत जनपद में अतिक्रमण हटाओ अभियान भी लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में कांवड़ मेला क्षेत्र एवं रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में भागीरथी होटल से सीसीआर तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कांवड़ मार्ग पर किए गए 35 से अधिक अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। संबंधित व्यक्तियों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई। अभियान के दौरान नगर निगम एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भी मौजूद रही।

इसी क्रम में कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले लाखों शिवभक्तों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार अभियान” के अंतर्गत आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को मनसा देवी मंदिर परिसर, पैदल मार्ग एवं आसपास के वन क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। जिसमें हरिद्वार रेंज राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारी एवं कर्मचारी, जिला आपदा प्रबंधन विभाग, मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट, उषा ब्रेको लिमिटेड, लक्ष्य स्वयंसेवी संस्था, शांतिकुंज हरिद्वार तथा अन्य संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।     

यह अभियान आज से 13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा, जिसमें राजाजी टाइगर रिजर्व, शांतिकुंज के स्वयंसेवक, मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट, उषा ब्रेको लिमिटेड, लक्ष्य स्वयंसेवी संस्था, नगर निगम हरिद्वार एवं अन्य विभाग सक्रिय रूप से सहभागिता करेंगे।

अभियान के प्रथम दिवस मंदिर परिसर, पैदल मार्ग, सीढ़ी मार्ग तथा मंदिर के आसपास स्थित वन क्षेत्र की व्यापक सफाई की गई। इस दौरान प्लास्टिक, कूड़ा-कचरा एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों का संग्रहण कर उनका नियमानुसार सुरक्षित निस्तारण नगर निगम हरिद्वार के माध्यम से कराया गया। साथ ही श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने, एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालने के लिए जागरूक किया गया।

अभियान की विशेषता यह रही कि जिन स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर कचरा हटाया गया, वहीं ‘हरित हरिद्वार’ अभियान के अंतर्गत औषधीय एवं छायादार पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया। पैदल मार्ग के किनारों एवं साफ किए गए वन क्षेत्रों में पौधारोपण कर क्षेत्र को हराभरा एवं प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत लगभग 02 टन सूखा कचरा एकत्र कर उसका सुरक्षित निस्तारण किया गया। इस अभियान में राजाजी टाइगर रिजर्व, नगर निगम हरिद्वार, जिला आपदा प्रबंधन विभाग, शांतिकुंज सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के 300 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता की।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छता,अतिक्रमण हटाओ तथा अन्य सभी व्यवस्थाओं से जुड़े अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेंगे। साथ ही सभी नागरिकों, व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित कांवड़ मेला आयोजित कराने में सहयोग करने की अपेक्षा की गई है।

कांवड़ पटरी मार्ग में जिला पंचायत द्वारा लिब्बरहेडी कांवड़ पटरी से नसीरपुर मार्ग तक झाड़ी एवं घास की कटाई त्वरित गति से की जा रही है,इसके साथ ही जल निगम द्वारा बैरागी कैंप में पेयजल  लाइन बिछाने का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है।सम्बंधित विभाग द्वारा ओल्ड नीति मार्ग पर गड्ढे को भराव किया गया है तथा  देवबंद तिराहे पर कच्ची सड़क पर डामरीकरण का कार्य किया गया है।संबंधित विभागों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में त्वरित गति से कार्य किए जा रहे है।

कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए घाटों पर सिंचाई विभाग द्वारा रेलिंग ठीक करने एवं सुरक्षा चैन लगाने का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *