*जनपद में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित रोजगारपरक योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर निवासरत व्यक्ति तक पहुंचे—इसके लिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें : कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी*

*महिलाओं की आर्थिकी को सशक्त बनाने हेतु ‘लखपति दीदी योजना’ का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश*

*पर्यावरण संरक्षण हेतु ‘एक पेड़ मां के नाम’ एवं ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ रोपित करने के निर्देश*

*ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विकास भवन में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की*

*महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु संचालित ‘क्लाउड किचन योजना’ की सराहना*

*हरिद्वार।  जनपद में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं रोजगारपरक योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर निवासरत व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु सभी अधिकारी धरातल पर कार्य करते हुए आपसी समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उक्त निर्देश ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए।

समीक्षा बैठक में उन्होंने ग्राम्य विकास, स्वरोजगार, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग, मनरेगा, आजीविका संवर्धन, ग्रामीण अवस्थापना विकास, कृषि, उद्यान एवं पशुपालन सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता, गुणवत्ता,समयबद्धता एवं जवाबदेही के साथ सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव, गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। दूरस्थ क्षेत्रों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जाए, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी लाभ मिल सके।

उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूहों एवं एनआरएलएम के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाए तथा ‘लखपति दीदी योजना’ के अंतर्गत शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

कैबिनेट मंत्री ने जनपद में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के निर्देशन में संचालित ‘क्लाउड किचन योजना’ की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने में अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।

पर्यावरण संरक्षण के लिए उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ एवं ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ रोपित करने के निर्देश दिए तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने को भी कहा।

बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की एवं आगामी लक्ष्यों की जानकारी दी। योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के कुशल नेतृत्व में जनपद में विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगे भी इसी लगन से कार्य करने के निर्देश दिए।

जनपद आगमन पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें धार्मिक पुस्तक भेंट की तथा आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों एवं सुझाव का संबंधित अधिकारियों द्वारा अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

बैठक में जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, महाप्रबंधक उद्योग उत्तम सिंह तिवारी, जिला परियोजना प्रबंधक रीप संजय सक्सेना, खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल, लक्सर परवीन भट्ट, रुड़की सुमन कुटियाल, खानपुर आलोक गर्गेय, नारसन पवन सिंह सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *