रूद्रपुर। फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम का भारत निर्वाचन आयोग की तीन सदस्य टीम ने जिला सभागार में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बीएलओ, सुपरवाईजर के साथ बैठक कर फिल्ड में किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली। भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने बीएलओ द्वारा फिल्ड में किये जा रहे निर्वाचन नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण कार्यो की जानकारी लेते हुए कहा कि गणना फार्म में मतदाओं के साफ व अपडेट फोटोग्राफ लगाये ताकि त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची तैयार हो सकें। उन्होने रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिये कि समय से शतप्रतिशत गणना फार्म को डिजिटाईजेशन कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र मतदाता का नाम न छुटे व अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में न शामिल हो इसका विशेष ध्यान रखे। टीम द्वारा बीएलओ व रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से फिल्ड में कार्य के दौरान नेटवर्क आदि जानकारी ली गयी। जिसपर उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट ने बताया कि इस जनपद में नेटवर्क आदि की किसी प्रकार की समस्या नही है। एसआईआर के कार्य समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है। उन्होने कहा कि आयोग द्वारा जो निर्देश दिये गये है उसका पालन करते हुए समय से शतप्रतिशत डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में विधानसभावार निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यो हेतु सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बीएलओ, सुपरवाईजरों को पूर्व में ही मास्टर ट्रेनरों द्वारा दो बार प्रशिक्षण दिया गया। जिससे बीएलओ को फिल्ड में आसानी व समय से एसआईआर कार्य कर पा रहे है। उन्होने बताया कि तहसील व जनपद स्तर पर एसआईआर कार्य की माॅनिट्रिंग की जा रही है व कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। फिल्ड में किसी को भी किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो कन्ट्रोल रूम नम्बर पर अवगत कराया जाता है जिसका समय से सम्बन्धित अधिकारी द्वारा समाधान भी किया जाता है।
बैठक में भारत निर्वाचन आयोग की टीम में अनुभाग अधिकारी चन्दर मोहन, सहायक अनुभाग अधिकारी शमीक मुखर्जी व आयुष कुमार, उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह, मनीष बिष्ट, राहुल शाह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी सहित सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाईजर आदि उपस्थित थे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *