जनपद हरिद्वार में जनगणना -2027 का प्रथम चरण, घर-घर मकान सूचीकरण का कार्य शुरु

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना कार्य हेतु तैनात किए गए पर्यवेक्षको एवं प्रगणको को पारदर्शिता से कार्य करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से जनगणना कर्मिको का सहयोग करने की अपील की

हरिद्वार ।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अवगत कराया है कि भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का कार्य जनपद हरिद्वार में दिनांक 25 अप्रैल 2026 से कार्य शुरू कर दिया गया है,जो दिनांक 24 मई 2026 तक संचालित किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य हेतु तैनात किए गए पर्यवेक्षक एवं प्रगणक को निर्देश दिए है कि जनगणना कार्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है तथा इस कार्य को सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वाहन कुशलता एवं पारदर्शिता के साथ करे,इसमें किसी भी तरह से कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
जनपद में जनगणना का कार्य पारदर्शिता एवं सफलतापूर्वक के साथ सम्पन्न कराए जाने के लिए जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में जनगणना कार्य हेतु तैनात किए गए पर्यवेक्षको एवं प्रगणको द्वारा किए जा रहे कार्यों की निगरानी/मॉनिटरिंग करेंगे ,जिससे कि जनगणना का कार्य पारदर्शिता के साथ समय पर सम्पन्न कराया जा सके।
उन्होंने अवगत कराया है कि इस चरण में नियुक्त पर्यवेक्षक एवं प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्य जनगणना प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके माध्यम से प्रत्येक मकान का विस्तृत विवरण संकलित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य को सफलतापूर्व सम्पन्न कराने के लिए 2944 प्रगणक एवं 478 पर्यवेक्षक/सुपराइजर तैनात किए गए है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना -2027 कई दृष्टियों से विशेष एवं ऐतिहासिक है,क्योंकि यह पहली बार पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपादित किया जा रहा है। इस बार संपूर्ण कार्य मोबाइल एप्लिकेशन आधारित है तथा जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली (CMMS Portal) का उपयोग किया जाएगा, जिससे कार्य की पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित होगी।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कर्मिको का सहयोग करते हुए सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से बचें एवं प्रशासन का सहयोग करें।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *