हरिद्वार । उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 में उत्कृष्ठ संयोजन एवं व्याख्यानों के लिये ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी को विशेष रूप से प्रतीक चिन्ह् देकर किया सम्मानित

पर्यटन एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के समापन समारोह में उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति भारतीय रेडक्रॉस के सदस्य /ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी को उत्कृष्ठ संयोजन एवं विशेष व्याख्यानों के लिए विशेष रूप से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि अपने मूल दायित्वों का निर्वहन प्रत्येक व्यक्ति करता है परन्तु जो व्यक्ति अपने मूल कार्यों के साथ-साथ अन्य सामाजिक समर्पित सेवा करता है यह विशेष रूप से सम्मान की श्रेणी में आता है डॉ. नरेश चौधरी इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। इस प्रकार समय-समय पर सम्मानित किये जाने वाले व्यक्ति को विशेष प्रोत्साहन मिलता है जिससे वह और अधिक सेवा भावना से कार्य करने के लिये प्रेरित होकर समर्पित सेवा देने के लिये अग्रसर रहता है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक प्रतीक जैन ने डॉ. नरेश चौधरी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 में दिये गये समर्पित एवं सराहनीय उत्कृष्ठ सहयोग संयोजन के लिए विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉ. नरेश चौधरी को जब भी कोई दायित्व अन्य विभागों द्वारा दिया जाता है उसे वह सहर्ष स्वीकार करते हुए अपनी कार्यशैली के अनुरूप कर्मठता एवं समर्पण भावना से उत्कृष्ठ रूप से पूर्ण करते हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक लक्ष्मीराज चौहान ने भी डॉ. नरेश चौधरी को विशेष धन्यवाद देते हुए विभाग की ओर से आभार व्यक्त किया। डॉ. नरेश चौधरी को सम्मानित किये जाने पर कुलपति उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय प्रोफेसर (डॉ.) अरूण कुमार त्रिपाठी, कुलसचिव नरेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखण्ड महासचिव बी.एम. मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह ने भी विशेष रूप से बधाई दी। डॉ. नरेश चौधरी ने सम्मानित होने पर राज्यपाल महोदय एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम का विशेष रूप से आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुझे इस प्रकार के सम्मानों से जो प्रोत्साहन प्राप्त होता वह मेरे लिए जीवन की अमूल्य एवं अतुलनीय पूंजी है जो मुझे और अधिक कर्मठता एवं ऊर्जा से कार्य करने के लिए प्रेरणा दायक है। साथ ही साथ मेरे शुभ चिंतक भी सम्मान मिलने पर जो शुभकामनायें मुझे समय-समय पर देते हैं वह भी मेरे लिए ऐसी शक्ति प्रदान करती है जिससे मैं कभी भी किसी भी चुनौती पूर्ण कार्यों का नेतृत्व करने के लिये संकोचहीन होकर सहर्ष पहल करते हुए हमेशा अग्रणीय रहता हूं।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *