हरिद्वार । पत्नी की बरेहमी से हत्या करने वाले पति जगपाल को तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह ने आजीवन कारावास एवं 11000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
शासकीय अधिवक्ता कुशल पाल सिंह चौहान ने बताया कि 1 फरवरी 2021 को वेदपाल पुत्र मुकुन्दा निवासी महाराजपुर, लक्सर ने थाना पथरी पर एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसने कहा कि उसकी पुत्री ममता का विवाह करीब 15 वर्ष पूर्व ग्राम शिवगढ़ थाना पथरी निवासी जगपाल पुत्र आशा से हुई थी। जिनके पांच बच्चे थे। जगपाल अक्सर ममता को मारता पीटता था। जगपाल से तंग आकर ममता कई बार हमारे घर आकर रुक जाती थी। ममता जगपाल से डरती थी। जगपाल अपनी गलती मानते हुए ममता को मना कर ले जाता था, लेकिन जगपाल अपनी हरकतों से बाज नहीं आता था और वह ममता को परेशान करता रहता था। आज सुबह दस बजे सूचना मिली कि जगपाल ने अपने बच्चों के सामने बेरहमी से ममता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है और फरार हो गया है। घटना सुबह 8 – 9 बजे के बीच की है। हत्या करने के बाद जगपाल ने सबूत मिटाने की कोशिश की है और कमरे में लाश को बंद करके बच्चों को धमका कर भाग गया । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर उसी रात आरोपी जगपाल को गिरफ्तार किया था और उसकी निशान देही पर ममता का खून से सन स्वेटर बरामद किया था। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी बरामद की थी। मुकदमे में वादी पक्ष की ओर से तेरह गवाहों के बयान कराए गए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी जगपाल को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास तथा 11हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *