Helicopter, मरने वाले यात्रियों की सूची हरिद्वार पुलिस ने की जारी ।
Helicopter, Haridwar Police released the list of dead passengers.
हेलीकॉप्टर यमुनोत्री दर्शन के बाद गंगोत्री जा रहा था जहाँ इन्हें हर्षिल हेलीपेड पर लैंड करना था।
Helicopter, गंगनानी के पास यात्रियों को ले जा रहा हैलीकॉप्टर में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक घायल को रेस्क्यू कर हायर सेंटर भेजा जा रहा है, पुलिस इंस्पैक्टर भावना कैंथोला द्वारा सोशल मीडिया पर दी जानकारी के अनुसार घायल यात्री
मकतूर भास्कर, निवासी निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्रा प्रदेश, उम्र 51 वर्ष है, जबकि मरने वालों में तीन महाराष्ट्र,एक फतेहगंज गुजरात, एक बरेली उत्तर प्रदेश से और एक आंध्र प्रदेश से है।
मृतकों का विवरण
1 – विजयलक्ष्मी रेड्डी सी पत्नी चिरा, सुब्बा निवासी गैलेरिया सेंट्रल एवेन्यू सोसाइटी लिमिटेड पावई मुंबई महाराष्ट्र,उम्र 57 वर्ष।
2 रॉबिन सिंह पुत्र रामकरण सिंह निवासी 201 सरनम विला प्रताप गंज विक्रमभोग बड़ोदरा फतेहगंज गुजरात उम्र 60 वर्ष, पायलट।
3- राधा अग्रवाल पत्नी रामचंद्र अग्रवाल निवासी आलमगीरी गंज बरेली उत्तरप्रदेश उम्र 79 वर्ष ।
4- रुचि अग्रवाल निवासी 2504 ओडेसी2 हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई suburban महाराष्ट्र उम्र 56 वर्ष।
5 – कला चंद्रकांत सोनी पुत्री चंद्रकांत सोनी, ए – 103 गोल्डन ओक हाइ स्ट्रीट डी मार्ट समोर हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई महाराष्ट्र उम्र 61 वर्ष।
6 – वेदांती पत्नी एम. भास्कर निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्रा प्रदेश, उम्र 48 वर्ष।
पुलिस/ sdrf/ राजस्व विभाग द्वारा मृतकों को सड़क तक रेस्क्यू किया जा रहा है।
मृतकों की सूची एसडीआरएफ ने भी जारी की है एसडीआरएफ के अनुसार उपरोक्त हेलीकॉप्टर यमुनोत्री दर्शन के बाद गंगोत्री जा रहा था जहाँ इन्हें हर्षिल हेलीपेड पर लैंड करना था।