*SSP हरिद्वार के कुशल नेतृत्व में सुलझी अधजली लाश की गुत्थी*

*ब्लाइंड मर्डर केस था हरिद्वार पुलिस के लिए बड़ी चुनौती*

*आरोपियों ने बड़े ही शातिर अंदाज़ से लगाया था लाश को ठिकाने, पुलिस ने किया पर्दाफाश*

*लव ट्राइऐंगल बना हत्या की वजह, कही और शादी करना चाहता था आरोपी*

*उधम सिंह नगर में गला दबाकर की थी हत्या, श्यामपुर में सूनसान जगह पहचान छिपाने के लिये डीज़ल से जलाया शव*

*साथी महिला की थी दुश्मनी, मृतका ने बेटे को भिजवाया था पूर्व में NDPS मामले में जेल*

*पुलिस ने लगभग 300-400 वाहनों को CCTV के माध्यम से किया था ट्रेस*

*ANPR कैमरों में क़ैद हुआ एक सफ़ेद रंग का कंटेनर, पुलिस ने उधम सिंह नगर पहुंचकर जुटाए सुराग़*

*सीमा खातून नाम की महिला की गुमशुदगी, आयी पुलिस की जांच के घेरे में*

*कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस ने महिला को लिया हिरासत में जिसके साथ मृतका को देखा था आख़िरी बार*

*गहन पूछताछ में क़बूली हत्या और बतायी हत्या की वजह*

*श्यामपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान आरोपी सलमान को श्यामपुर क्षेत्र से धर दबोचा*

दिनांक 18.10.2025 को थाना श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गाजीवाली में हाईवे किनारे एक खाली प्लॉट में अज्ञात महिला का अधजला शव पडा मिला । श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा इस गंभीर घटना का संज्ञान लेते स्वंय घटना स्थल का निरीक्षण, कर सीओ सिटी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्यमापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गई गठित घटना के सफल अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। हरिद्वार पुलिस की कई टीमों द्वारा घटना के अनावरण हेतु हाईवे से गुजरने वाले लगभग 300-400 वाहनों के CCTV फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया साथ ही भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों को संग्रहित कर अज्ञात मृतका की शिनाख्त के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए फ़ोटो प्मपलेट व सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए जाँच को आगे बढ़ाया गया।

जांच के दौरान पुलिस टीम को एक सफेद रंग का कंटेनर ट्रक (UK18CA-4788) संदिग्ध पाया गया । ANPR कैमरों से वाहन की पहचान की गई और टीम ने उधमसिंह नगर में सुराग जुटाए, जहाँ से पता चला कि एक महिला सीमा खातून नाम की गुमशुदा है । पुलिस टीम द्वारा सीमा खातून के साथ आखिरी बार देखी गई महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि दिनांक 17.10.2025 को काशीपुर से सीमा खातून अपने प्रेमी सलमान के साथ उक्त ट्रक में बैठी थी।

सीमा खातून सलमान की प्रेमिका थी जिनके बीच पैसे और संबंधों को लेकर विवाद चल रहा था और उसे अपने साथ रहने के लिए बोलती थी सीमा खातून और महिला की रंजिश थी क्योंकि उसने पहले मेरे लड़के को NDPS के मामले में मुखबिरी कर पूर्व में जेल भिजवाया था। घटना वाले दिन ट्रक मे सीमा खातून और सलमान के बीच गाली-गलौज हाथापाई हुई जिस पर गुस्से मे आकर सलमान ने काशीपुर मे ही के0वी0आर0 तिराहे के पास हाईवे पर ट्रक के अन्दर चुन्नी से उसका गला दबाया तथा मैने इस कार्य मे उसकी मदद की थी

दिनांक 23.10.25 को महिला पत्नी नासिर निवासी मझरा लक्ष्मीपुर पट्टी शानू हलवाई के पास कोतवाली काशीपुर जिला उधमसिंह नगर को मु0अ0सं0-110/25, धारा-103(1) 238(क), 61(2) बीएनएस मे हिरासत में लिया गया।

घटना मे संलिप्त अन्य आरोपी की धर-पकड हेतु दिनांक 23.10.25 को ही अलग-अलग पुलिस टीम रवाना कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किये गये। दिनांक 23.10.25 को रात्रि दौराने चैकिंग थाना श्यामपुर क्षेत्र मे मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर आरोपी सलमान पुत्र घसीटा खां को रसियाबड के पास बंद बॉडी कंटेनर रजि0न0 UK18CA-4788 के साथ धर दबोचा।

पूछताछ में सलमान ने पुलिस टीम को बताया कि सीमा खातून से मेरे सम्बन्ध थे पर मै अब कहीं और विवाह करना चाहता था सीमा इस बात के लिये नाराज रहती थी और मुझसे लड़ाई झगड़ा कर बार-बार पैसो की मांग करती थी, जिसको लेकर मै काफी परेशान रहता था। दिनांक 17.10.25 की सांय भी सीमा खातून ने काशीपुर मे मेरे ट्रक पर आकर मुझसे झगड़ा किया तो मैने और महिला ने मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी और और शव को ट्रक से लाकर श्यामपुर हरिद्वार मे एक खाली प्लाट मे रखकर शव की पहचान छिपाने के उद्देश्य से डीजल डालकर जला दिया।

उक्त घटना मे हिरासत में लिये दोनों आरोपियों के विरूद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर की जा रही है।

नाम पता आरोपित

1.सलमान पुत्र घसीटा खां, निवासी मझरा लक्ष्मीपुर, काशीपुर, जनपद उधमसिंह नगर (उम्र 30 वर्ष)

2.महिला पत्नी स्व. नासिर, निवासी उपरोक्त (उम्र 53 वर्ष)

बरामद सामान

•घटना में प्रयुक्त ट्रक (UK18CA-4788)

•शव को जलाने में प्रयुक्त डीजल जरीकेन

पुलिस टीम

1. निरीक्षक नरेन्द्र सिंह विष्ट- प्रभारी सी0आई0यू0 हरिद्वार।

2. मनोज शर्मा- थानाध्यक्ष/विवेचक थाना श्यामपुर हरिद्वार।

3. व0उ0नि0 मनोज रावत- थाना श्यामपुर

4. उ0नि0 गगन मैठाणी- थाना श्यामपुर

5. उ0नि0 नवीन चौहान- थाना श्यामपुर

6. हे0कानि0 प्रो0 मनमोहन सिंह- थाना श्यामपुर

7. हे0कानि0 देशराज –थाना सिडकुल

8. कानि0 रमेश – कोतवाली नगर हरिद्वार।

9. कानि0 नवीन क्षेत्री- कोतवाली ज्वालापुर।

10. कानि0 दीपक चौधरी- थाना कनखल

11. कानि0 सतेन्द्र –थाना कनखल हरिद्वार।

12. कानि0 दीपगौड- थाना रानीपुर

13. कानि0 राहुल देव- थाना श्यामपुर

14. कानि0 अनिल- थाना श्यामपुर

15. कानि0 राजवीर-थाना श्यामपुर

16. कानि0 मनमोहन-थाना श्यामपुर

17. कानि0 हरवीर- सी0आई0यू0 हरिद्वार।

18. कानि0 नरेन्द्र – सी0आई0यू0 हरिद्वार।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *