हर-हर महादेव के नारों से गुंजी धर्मनगरी, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिः विधान से स्थापित हुए गंगेश्वर महादेव

***गंगेश्वर महादेव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न

हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र भूमि हरिद्वार की उपनगरी जगजीतपुर, कनखल में गंगेश्वर महादेव मंदिर के नव निर्माण के तहत आयोजित तीन दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुक्रवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। विद्वान पंडितों आचार्य गिरिश चंद्र थपलियाल, आचार्य पंकज बडोनी, आचार्य अजय ममगई ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ गणेश पार्वती, कार्तिकेय, नंदी व शिवलिंग की विधिवत स्थापना करते हुए प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न करवाया। इसके साथ ही पूर्णाहुति, कलश स्थापना व भंडारे के आयोजन संपन्न हुआ। प्राण -प्रतिष्ठा के तहत मंदिर परिसर की फूलों से आकर्षक सजावट की गई थी। विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद पंडितों ने शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग की प्राण- प्रतिष्ठा की । पूरा मंदिर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। इसके उपरांत महाआरती हुई। आरती के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्घालुओं ने प्रसादी ग्रहण किया। अपराह्न 12 बजे से प्रारंभ हुआ भंडारा देर शाम तक चला। प्राण -प्रतिष्ठा के पूर्व गाजे -बाजे के साथ मंदिर परिसर से शिवलिंग की शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरी। शोभायात्रा का जगह-जगह रहवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया एवं महिलाओं ने शिवलिंग की आरती उतारी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा महादेव की नगरी कनखल में कण कण में शिव का वास है और शिव की आराधना करने वाले भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। स्थानीय लोगों के सहयोग से गंगेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण संभव हुआ। सभी लोगों को शिवकृपा प्राप्त हो। ऐसी कामना करते हैं। मंदिर के संस्थापक सदस्य अबधेश झा ने कहा कि गंगेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मूर्तियों की स्थापना, मंत्रोच्चार के साथ पूजा, शोभायात्रा और भंडारे का आयोजन किया गया। इस समारोह में भक्तगण भारी संख्या में शामिल हुए और भक्तिमय माहौल में भजन-कीर्तन किए। समारोह के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिससे सभी ने सुख-समृद्धि की कामना की। प्राण प्रतिष्ठा से मंदिर में स्थापित मूर्तियों में जीवंतता आती है, जिससे भक्त अपनी मनोकामनाएं पूरी कर सकते हैं।
यह समारोह समुदाय में भाईचारे को बढ़ाता है और लोगों को एकजुट करता है। कार्यक्रम में अबधेश झा, काली प्रसाद साह, विष्णु देव साह, रीना देवी, खुशबू झा, सोहन सिंह नेगी, संजीव गुर्जर, संजय यादव, सतीश शर्मा, शिवम गुर्जर, किशन कश्यप, रेखा, बबली, शाशनी देवी, संतोष कुमार, सुनीता सिंह, विकास कुमार झा, पत्रकार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *