टिहरी गढ़वाल ।*जनपद में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सामान्य*

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के अनुपालन में गैस एजेंसियों एवं पूर्ति विभाग आपसी समन्वय के साथ गैस वितरण की कार्यवाही कर रहा है उन्होंने कहा कि जनपद टिहरी गढ़वाल में घरेलू एलपीजी गैस की प्राप्ति एवं वितरण की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल ने अवगत कराया कि विगत दिवस जनपद में स्थित सेवा प्रदान करने वाली गैस एजेंसियों को कुल 1392 घरेलू एलपीजी सिलेंडर प्राप्त हुए, जबकि एजेंसियों द्वारा 2366 सिलेंडरों का सफलतापूर्वक वितरण उपभोक्ताओं को किया गया। वितरण के उपरांत एजेंसियों के पास 3193 सिलेंडर का स्टॉक शेष उपलब्ध है।

जनपद की विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा थाती डागर, जाखणी, कीर्तिनगर, देवप्रयाग, भल्डियाना, उप्पू, खांखर, सुनाराकोट, नौर सहित अन्य क्षेत्रों में भी नियमित रूप से गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है।व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों हेतु जनपद को प्रतिदिन 212 सिलेंडरों का आवंटन प्राप्त हो रहा है, जिसके अनुसार श्रेणीवार एवं एजेंसीवार वितरण सुनिश्चित किया गया है। विगत दिवस 19 किग्रा श्रेणी के 77 सिलेंडर प्राप्त हुए, जबकि 105 सिलेंडरों का वितरण किया गया।

एलपीजी आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था के प्रभावी अनुश्रवण हेतु गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) द्वारा नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं। अब तक गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं होटलों सहित कुल 414 निरीक्षण किए जा चुके हैं, जिनमें 14 घरेलू गैस सिलेंडरों की जब्ती की कार्यवाही की गई है।शिकायतों के निस्तारण हेतु जनपद मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम में अब तक 85 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनका निरंतर समाधान किया जा रहा है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि घरेलू एलपीजी की आपूर्ति एवं वितरण पूरी तरह सामान्य है, अतः उपभोक्ता केवल अपनी आवश्यकता अनुसार ही गैस बुकिंग करें तथा पूर्व की भांति होम डिलीवरी/प्वाइंट डिलीवरी के माध्यम से गैस प्राप्त करें। एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं।साथ ही जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे शीघ्र अपनी संबंधित एजेंसी से संपर्क कर ई-केवाईसी पूर्ण कराएं।यदि किसी उपभोक्ता को घरेलू गैस की कालाबाजारी, दुरुपयोग, अवैध भंडारण, ओवररेटिंग अथवा अन्य किसी प्रकार की शिकायत दर्ज करानी हो, तो वे *जनपद कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01376-234793, 01376-233433 एवं 9456533332 पर संपर्क कर सकते हैं।*

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *