*यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उत्तराखंड को देश में अग्रणी बनाने का रोडमैप : डॉ. नरेश बंसल*

भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9 मार्च 2026 को गैरसैंण में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए प्रस्तुत ₹1,11,703.21 करोड़ के बजट को “संकल्प से सिद्धि” वाला विकासोन्मुख बजट बताते हुए इसकी प्रशंसा की है।

डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस राज्य ने ऋण लेकर अपनी यात्रा शुरू की थी, आज उसका बजट ₹1,11,703.21 करोड़ तक पहुँच गया है। यह बजट सर्वस्पर्शी और समावेशी है, जिसमें प्रदेश के प्रत्येक वर्ग की चिंता की गई है। यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” और “आत्मनिर्भर उत्तराखंड” के विजन को दर्शाता है।

डॉ. बंसल ने कहा कि इस बजट में युवाओं के लिए ₹60 करोड़ की स्वरोजगार योजना, महिलाओं के लिए नंदा गौरा योजना के अंतर्गत ₹220 करोड़ तथा राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने का प्रावधान किया गया है।

बजट में राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था के लिए ₹1827.91 करोड़ तथा शहरी विकास के लिए ₹1401.85 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे दूरस्थ एवं शहरी क्षेत्रों का समानांतर विकास सुनिश्चित होगा। राज्य के दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि उत्तराखंड की संवेदनशील सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन ₹4500–6000 से बढ़ाकर ₹5500–7000 करने का प्रस्ताव रखा है, जो स्वागत योग्य है।

डा. बंसल ने कहा कि यह बजट सरकारी विभागों के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा (माध्यमिक शिक्षा के लिए ₹542.84 करोड़) और पर्यटन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर केंद्रित है, जो उत्तराखंड की प्रमुख आय का साधन है।

डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि उत्तराखंड बजट 2026 में सबसे अधिक ₹2501.91 करोड़ लोक निर्माण विभाग (PWD) के लिए घोषित किए गए हैं। भूस्खलन, भारी वर्षा और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण हर वर्ष सैकड़ों गांव प्रभावित होते हैं, जो सरकार के लिए चुनौती बनते हैं। इसके लिए बजट में पहले से ही प्रावधान किया गया है। इससे पीडब्ल्यूडी विभाग नई सड़कों का निर्माण, पुराने पुलों की मरम्मत और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर सकेगा।

डा. बंसल ने कहा कि यह आवंटन चारधाम यात्रा मार्गों के विस्तार और ऑल वेदर रोड परियोजना को गति देगा, जिससे पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। पिछले वर्षों में लोक निर्माण विभाग पर हुए खर्च से सड़क लंबाई में 20% से अधिक वृद्धि हुई है और इस बार का बजट इसे और गति देगा।

भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि यह बजट उत्तराखंड के पूर्ण विकास की भावना के साथ तैयार किया गया एक समग्र बजट है, जो राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को इस बजट के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बजट निरंतरता, समग्र विकास, कौशल विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने वाला है तथा युवाओं और महिलाओं के लिए अनेक सौगातें लेकर आया है।

डा. बंसल ने कहा कि बजट 2026–27 विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने वाला दूरदर्शी, सर्वसमावेशी और विकासोन्मुखी बजट है।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *