*गौर करें आप सब भी*

*महामहिम राष्ट्रपति के आगमन पर ये रहेगा हरिद्वार का यातायात प्लानः-*

दिनांक 02.11.2025 को समय प्रातः 06ः00 बजे से हाईवे पर समस्त प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

2-पतंजली विश्वविद्यालय मेन गेट से अन्दर परिसर तक समस्त वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

3-ब्वाईज मैस बैरियर से कार्यक्रम स्थल की ओर समस्त वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।

4-कार्यक्रम में आये समस्त वीआईपी महानुभावों/प्रशासनिक अधिकारियों/पुलिस अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग आचार्यकुलम में रहेगी।

5-सामान्य पार्किंग व्यवस्था फ्लाईओवर के नीचे खाली स्थान/फेज-1 पर रहेगी।

डायवर्जनः-

1-वीवीआईपी कार्यक्रम प्रारम्भ होने से 01 घण्टे पूर्व दिल्ली से आने वाले समस्त वाहनों को नगला इमरति से डायवर्ट कर लक्सर से कनखल से हरिद्वार भेजा जायेगा।

2-रूड़की से आने वाले समस्त वाहन पिरान कलियर से धनौरी होते हुए हरिद्वार आयेंगे।

3-हरिद्वार से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त वाहन पतंजली फ्लाईओवर की सर्विस लेन से होते हुए जायेंगे।

4-वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान पतंजली फ्लाईओवर पर बैरियर/ड्यूटी लगाकर समस्त प्रकार का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

5-पतंजली विश्व विद्यालय सर्विस लेन पर बैरियर/ड्यूटी लगाकर समस्त प्रकार का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

6-सल्फर मोड़ बहादराबाद से यदि कोई यातायात पतंजली की ओर आता है तो उसे शान्तरशाह चौकी से शान्तरशाह अन्दर सड़क मार्ग से पथरी रो-पुल से हरिद्वार भेजा जायेगा।

7-रायवाला से हरिद्वार की ओर आने वाला यातायात को सप्तऋषि से भारतमाता मंदिर से होते हुए पुराना ए0आर0टी0ओ0 चौक पर रोका जायेगा

8-नजीबाबाद/चण्डीचौक से ऋषिकेश की ओर जाने वाले यातायात को आनन्दवन समाधि सर्विस लेन कट से 200 मीटर पूर्व रोका जायेगा।

9-नजीबाबाद/चण्डी चौक से दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को अलकनन्दा सर्विस लेन कट से 200 मीटर पूर्व रोका जायेगा।

10-शंकराचार्य चौक से दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को गायत्रीलोक सर्विस लेन कट से डायवर्ट कर गुरूकुल कांगड़ी सर्विस लेन कट से 200 मीटर पूर्व रोका जायेगा।

11-गुरूकुल कांगड़ी से दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को राईसमील तिराहा सर्विस लेन कट से डायवर्ट कर हरिलोक तिराहा सर्विस लेन कट से 200 मीटर पूर्व रोका जायेगा।

12-भगवानपुर से हरिद्वार/सिडकुल की ओर आनेे वाले यातायात को धनौरी से सुमननगर से होते हुए सिडकुल/हरिद्वार भेजा जायेगा।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *