भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय से माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल सहित हजारों कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश कांग्रेस भवन का घेराव किया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय महेंद्र भट्ट जी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि राहुल गांधी के द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के आवास का घेराव किया जो असंवैधानिक था। कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस के सभी नेता समाज में अराजकता फैलने का काम कर रहे हैं।

राहुल गांधी जी के ऐसे कृत्य संवैधानिक मूल्य के विपरीत हैं गैर जिम्मेदारी है जो लोकतांत्रिक परंपराओं को आहत करते हैं। उनका इस प्रकार का कार्य समाज हित के लिए नहीं है भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके इस कार्य की निंदा करता है विरोध करता है

भट्ट जी ने कहा कि मुझे इस बात की बड़ी हैरानी है कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष है वह अपने पद की गरिमा को धूमिल कर रहे हैं जिसके चलते उन्होंने प्रधानमंत्री जी के आवास के पर जाकर अराजकता और अशांति फैलाने का प्रयास किया जो कि किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं किया जायेगा।

कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के द्वारा संवैधानिक रूप से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है समाज में प्रत्येक व्यक्ति को अपना विरोध करने का अधिकार है लेकिन वह समाज हित के रूप में होना चाहिए। हम सब लोग यह जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी लगातार एक समाज में एक भ्रम की स्थिति बनाकर युवाओं को बरगलाने का काम कर रही है

कांग्रेस ने बार-बार लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं की अनदेखी की है। जब भी उसे अवसर मिला, उसने लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुँचाने का प्रयास किया है।

आज भी राहुल गांधी अपने पद की मर्यादाओं को धूमिल करते हुए इस प्रकार की कृत्य के द्वारा समाज में अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं।

घेराव में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार श्रीमती दीप्ति रावत ज्योति प्रसाद गैरोला कैबिनेट मंत्री विधायक राजपुर खजान दास श्रीमती सविता कपूर सहदेव सिंह पुंडीर बृजभूषण गैरोला महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल मंदौली आदित्य चौहान नलिन भट्ट नेहा जोशी श्रीमती विनोद उनियाल विनोद सुयाल मनवीर चौहान महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी विजेंद्र थपलियाल राजेंद्र ढिल्लों संकेत नौटियाल ओम कक्कड़ राजेश कंबोज सुनील शर्मा मोहित शर्मा जगदीश सेमवाल प्रदीप कुमार अक्षत जैन विनोद शर्मा मोतीराम संदीप बिजलवान महिपाल आदि सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी पार्षद गण मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *