शनिवार सुबह एसटीएफ व विकासनगर पुलिस ने जब सूचना के बाद एक वाहन को रोका तो उसमें भारी मात्रा में चंडीगढ़ मार्का शराब सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं उनके निशानदेही पर सहसपुर में एक अन्य तस्कर की भी शराब सहित गिरफ्तारी हुई है। जिसने पंचायत चुनाव के चलते क्षेत्र में अवैध शराब को एकत्र करने के लिए गोदाम बनाया हुआ था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि एसटीएफ उत्तराखंड को जानकारी मिली थी कि उत्तराखंड में होने जा रहे हैं आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारी मात्रा में हरियाणा,पंजाब, चंडीगढ़ से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की तस्करी उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों में किए जाने की संभावना है, सूचना पर कार्यवाही करते हुए आज सुबह कुल्हाल बैरियर पर एसटीएफ द्वारा थाना विकासनगर की पुलिस के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक हरियाणा नम्बर की पिकअप गाड़ी को रोककर चेक किया गया तो उसके अंदर 202 पेटी चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद हुई।

वाहन सवार दो लोगों को हिरासत में लेने के बाद की गयी पूछताछ में उन्होने अपना नाम रोहतास पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम मंडाना जिला भिवानी हरियाणा एवं आनंद पुत्र लखीराम ग्राम पोस्ट बड़गांव जिला करनाल हरियाणा बताया। बताया कि फतेहपुर,धर्मावाला थाना सहसपुर के निवासी विजयपाल ने अपने यहंा अवैध शराब का गोदाम बनाया हुआ है और वही से वह इस शराब की सप्लाई देहरादून क्षेत्र के अन्य जगहों पर करता है। पकड़ी गई शराब को भी वह लोग विजयपाल को ही देने जा रहे थे।

जिस पर एसटीएफ द्वारा थाना सहसपुर पुलिस से संपर्क कर चौकी इंचार्ज धर्मावाला एवं चौकी इंचार्ज हरबर्टपुर को साथ लेकर विजयपाल पुत्र बनारसी लाल के घर पर छापा मारा तो वहां से 31 पेटी अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ हरियाणा मार्का बरामद हुई है। दोनो स्थानों से कुल 233 पेटी अंग्रेजी शराब चंडीगढ़,हरियाणा मार्क बरामद की गई है। बहरहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *