*एलपीजी गैस सिलेंडर की समस्या के समाधान के लिए पीएनजी गैस कनेक्शन लेने की सभी होटल एसोसिएशन एवं धर्मशालाओं से की गई अपील*

*नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान की अध्यक्षता में होटल एसोसिएशन एवं धर्मशाला के पदाधिकारियों के साथ की गई बैठक*

हरिद्वार ।  जनपद में होटल एसोसिएशन एवं धर्मशालाओं में हो रही एलपीजी गैस की समस्या को दूर करने के लिए पीएनजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती कुश्म चौहान की अध्यक्षता में नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय कक्ष में होटल एसोसिएशन एवं धर्मशालाओं के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नगर मजिस्ट्रेट ने उपस्थित होटल एसोसिएशन एवं धर्मशालाओं के पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान समय मे एलपीजी गैस की समस्या को दूर करने के लिए पीएनजी गैस कनेक्शन लेने की अपेक्षा की गई है।उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सभी प्रतिष्ठान पीएनजी गैस कनेक्शन के लिए आवेदन कर ले ताकि यात्रा शुरू होने से पूर्व ही उन्हें पीएनजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने सभी होटल एसोसिएशन एवं धर्मशालाओं के पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि सभी लोग आपस में बैठक कर इसका व्यापक प्रसार प्रचार करे ताकि अधिक से अधिक व्यावसायिक लोग पीएनजी गैस कनेक्शन के लिए आवेदन कर सके।

नगर मजिस्ट्रेट ने प्रबन्धक पीएनजी गैस को यह भी निर्देश दिए है कि जिन व्यापारिक प्रतिष्ठानों,धर्मशालाओं एवं होटल एसोसिएशन द्वारा पीएनजी गैस  कनेक्शन के लिए आवेदन किए जाते है तो उन्हें शीघ्रता से शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए,इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए।उन्होंने इंडियन ऑयल एवं बीपीसीएल गैस एजेंसियों के पदाधिकारियों से भी अपेक्षा की है कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उनकी मांग के अनुसार एलपीजी गैस आपूर्ति करने के लिए विशेष प्रबन्ध किए जाए।

इंडियल ऑयल कॉरपोरेशन अधिकारी मयंक कुमार ने अवगत कराया है कि वर्तमान में गैस एजेंसियों में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है उन्होंने कहा कि होटल एसोसिएशन एवं धर्मशालाओं को गैस प्राप्त करने के लिए यह आवेदन करना होगा कि वह किस गैस एजेंसी से एवं कितनी मात्रा में व्यवसायिक गैस सिलेंडर प्राप्त करते थे तथा इसका पूरा विवरण उन्हें उपलब्ध करा दे,जिसके तहत उन्हें व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति कराई जा सके।

इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल, बीपीसीएल अश्वनी कुमार, प्रबंधक पीएनजी प्रांशु वालियान,धर्मशाला समिति (रजि) महेश गौड़, बजट होटल एसोसिएशन कुलदीप शर्मा सहित होटल एवं धर्मशालाओं के पदाधिकारी,संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *