*आज एआई के युग में अपने आप को सावधान एवं अपडेट रखना जरूरी – मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा*

*प्रेस एवं प्रशासन के बीच निरंतर संवाद बना रहेगा –  अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान*

*हरिद्वार ।राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब सभागार में बढ़ती गलत सूचना के बीच प्रेस की विश्वसनीयता की रक्षा करना विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान कार्यक्रम ने शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष/महामंत्री एवं प्रभारी जिला सूचना अधिकारी ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने उपस्थित प्रेस प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई इव शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज एआई के युग में अपने आप को अपडेट एवं सावधान रखने के आवश्यकता है तथा टेक्नोलॉजी के युग में भी अपडेट रहना जरूरी है ।

उन्होंने कहा कि आज की गोष्ठी की जो थीम है बढ़ती गलत सूचना के बीच प्रेस की विश्वसनीयता की रक्षा करना इस पर सभी को खबर प्रकाशित करने से पूर्व संवाद करना जरूरी है। संवाद से ही विश्वसनीयता के साथ सही सूचना उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि आज सनसनी खेज खबर बनाने के लिए भाम्रक हेडलाइन तैयार की जा रही है,जिससे ही हेडलाइन से ही खबर की स्थिति का पता चल जाता है।उन्होंने कहा कि प्रेस और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद बनाए रखने के लिए समय समय पर गोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने प्रेस प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज प्रेस की विश्वसनीयता को फर्जी खबरों, पैड न्यूज, पीत पत्रकारिता के माध्यम से सूचनाओं के प्रसार से कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। फर्जी खबरों का प्रसार अक्सर सेसोशल मीडिया के माध्यम से फैलता है तथ्यों को तोड़ मरोड़ के पेश करता है तथा आमजन मानस को गुमराह करता है इसके लिए यह जरूरी है कि हमें अपने आप को एक्टिव रखना जरूरी है।उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर कहा की मातृशक्ति सभ्य एवं पढ़ी लिखी होगी तो दो परिवार एवं समाज आगे बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं प्रेस के बीच में संवाद निरंतर होता रहेगा,जिससे कि जो भी समस्याएं होगी संवाद करने से ही समाधान होगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेस क्लब ने कहा कि आज गलत सूचनाओं से समाज मको गुमराह किया जा रहा है,जिससे लोकतंत्र के एक स्तंभ के रूप में प्रेस की भूमिका कमजोर होती है।उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में प्रेस को सम्मान देते की आवश्यकता है,उन्होंने कहा कि प्रशासन इव प्रेस के बीच में संवाद निरंतर बना रहना चाहिए, जिससे कि शासन प्रशासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जन मानस तक उपलब्ध हो सके तथा जनपद प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो सके।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी,रजनीकांत शुक्ला,त्रिलोकचंद भट्ट,राहुल वर्मा, विजेंद्र हर्ष,प्रशांत शर्मा ने बढ़ती गलत सूचना के बीच प्रेस की विश्वसनीयता की रक्षा करना के विषय पर विस्तार से अपने विचार रहे।

इस अवसर पर प्रेस क्लब द्वारा मुख्य अतिथियों को मोमेंटो एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रभारी जिला सूचना अधिकारी रति लाल शाह ने सभी प्रेस प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रेस एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा तथा आपसी समन्वय से ही जनपद के विकास एवं प्रगति के लिए कार्य करेंगे।कार्यक्रम में उपस्थित होने पर सभी मुख्य अतिथियों एवं प्रेस प्रतिनिधियों का कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन शिवा अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुनील दत्त पांडे, महामंत्री दीपक मिश्रा,बालकिशन शास्त्री,शशि शर्मा,श्रवणकुमार झा,काशीराम सैनी,अमित शर्मा,शैलेन्द्र गोदियाल,मुकेश वर्मा, ललितेन्द्र नाथ,वसंत कुमार,कुमकुम शर्मा,सुदेश आर्य, सूर्यकांत बेलवाल,नरेश दिवान शैली,नवीन पांडे,दुष्यंत कुमार,वैभव भाटिया सहित सूचना अनेक संस्थानों के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रेस प्रतिनिधि मौजूद थे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

One thought on “आज एआई के युग में अपने आप को सावधान एवं अपडेट रखना जरूरी : मुख्य विकास अधिकारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *