38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत पिथौरागढ़ के हरि सिंह थापा स्पोट्र्स कालेज में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तहत आज रविवार को विभिन्न भार वर्गो के 27 मुकाबले खेले गए। अपरान्ह दो बजे से सम्पन्न  हुए इस दौरान  मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक बिशन सिंह चुफाल, विधायक ने कहा कि यह पिथौरागढ़ के लिए सौभाग्य है कि  38 वें राष्ट्रीय खेल बॉक्सिंग का प्रतिनिधित्व मिला। उन्होंने सभी खिलाड़ियों  को जीत की बधाई दी।

मुकाबलों में 14 पुरुष और 13 महिला वर्ग के मुकाबले हुए। 51 किग्रा भार वर्ग में उत्त्तराखंड के दीपक कुमार व अरुणांचल प्रदेश के हेलीतांड तारा, मंडेंगबाम जडूमनि एसएससीबी व अंकित चौहान उत्त्तर प्रदेश, 57 किग्रा भार वर्ग में आशीष कुमार हिमांचल प्रदेश – अंकित, चंडीगढ़, .मनीष राठौर उत्त्तर प्रदेश- ललरु आतेपफला, मिजोरम, 63.5 किग्रा भार वर्ग- रतनदीप शर्मा उत्त्तर प्रदेश- शिव थापा असम, थामस लेलिन्सन मैतेई मणिपुर- संतोष एचके कर्नाटक, 71 किग्रा भार वर्ग– एमडी, राहिल महाराष्ट्र- ब्राडन ओएनम मणिपुर, साहिल चौहान हरियाणा- सचित कुमार साव झारखंड 80 किग्रा भार वर्ग – पुष्पेंद्र सिंह राजस्थान- आकाश दास झारखंड, कुमार गौनी तेलंगाना- घनश्याम सिंह बिहार, 92 किग्रा भार वर्ग- विशाल एसएससीबी- नवीन कुमार हरियाणा, कपिल पोखरिया उत्त्तराखंड- जगदीश्वरन कर्नाटक, 92 किग्रा से अधिक भार वर्ग– नवजोत सिंह चंडीगढ़- हेमंत कुमार रत्नम आंध्रप्रदेश, रोशन कुमार झा झारखंड- अब्दुल्ला जावीद जाबरी तेलंगाना।महिला वर्ग के 50 किग्रा भार वर्ग में पूर्वी कर्माकर बंगाल – एकता सरोज पंजाब, निवेदिता कार्की उत्तराखंड बनाम सोनिया तामांग मेघालय, 54 किग्रा भार वर्ग– एकोन मिली असम बनाम मोनिका मेहता उत्तराखंड, बनिशा मार्की मेघालय – श्वेता दिल्ली, 57 किग्रा भार वर्ग– आरोती डोले असम व पूर्णिमा सेठी ओडि़शा विनाक्षी ढोटा हिमांचल प्रदेश – तन्नू हरियाणा, 60 किग्रा भार वर्ग – टीसी लल्रेमरु ति मिजोरम- निबेदिता स्वाइन ओडि़शा, मनीषा हरियाणा – अर्पणा चिलुवेरु तेलंगाना,66 किग्रा भार वर्ग – अलेना थाउनाओजम देवी मणिपुर – दीपिका हिमांचल प्रदेश, अंकुशित बोरो असम – कोमलप्रीत कौर पंजाब, 75 किग्रा भार वर्ग– अलीशा एम सन्नी केरल- गितिमोनी गोगई असम, जिज्ञासा राजपूत मध्यप्रदेश- एकता हिमांचल प्रदेश और पंजाब की कोमल व दिल्ली की रिया के मध्य मुकाबले खेलें गए। मुकाबले देखने को लोगों की खासी संख्या में भीड़ उपस्थित थी।

इस दौरान जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा लेलू स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में विभागीय स्टाल लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जिसमे सरस्वती स्वयं सहायता समूह धारी धमौड द्वारा सरस बाजार एवम् पहाड़ी कैफे, पिथौरागढ़ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि0 के स्टाल एवम् स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित  स्थानीय हैंडलूम वस्तुओं व खादी बोर्ड द्वारा स्टाल लगाए गए।

राष्ट्रीय खेलों का बेहतर प्रचार प्रसार किए जाने हेतु पर्यटन विभाग द्वारा घाट पुल से लेलू स्पोर्ट्स स्टेडियम तक पर्यटन से संबंधित धार्मिक पर्यटन स्थलों के होर्डिंग लगाकर राष्ट्रीय खेलों में आने वाले आगंतुकों को जनपद के पर्यटन स्थलों एवं धार्मिक पर्यटन की जानकारी दी गई।  नगर पालिका पिथौरागढ़ ! में एलईडी के माध्यम सीधा प्रसारण किया गया जिसका लुप्त लोगों ने नगर पालिका में लगायी एलईडी के माध्यम से लिया गया।

इस अवसर पर भारतीय बॉक्सिंग महासध बीएफ आई के महासचिव हेमंत कुमार, अति विशिष्ट जिला अधिकारी नवनीत चंपावत एवं पुलिस अधीक्षक, अजय गणपति,पुलिस अधीक्षक  रेखा यादव, प्रभागीय वन अधिकारी आशीष सिंह,मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी, खेल अधिकारी अनुप बिष्ट। बाक्सिंग अध्यक्ष, सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित  किया गया।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *