यातायात पुलिस

निर्जला एकादशी स्नान पर्व हेतु हरिद्वार शहर क्षेत्र का यातायात के प्रमुख बिन्दुः-

निर्जला एकादशी स्नान पर्व में यातायात का दबाव बढने पर भारी वाहनों को बार्डर पर ही रोक जायेगा

निर्जला एकादशी स्नान पर्व में यातायात का दबाव बढने पर नगलाइमरती से वाहनों को डायवर्जन कर बैरागी कैम्प पार्किंग/होर्डिंग एरिया में लाया जायेगा जहां से धीरे-धीरे करके वाहनों को छोड़ा जायेगा।

* चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एक्जिट के लिए प्रयोग किया जायेगा।

* ⁠सामान्य यातायात के दबाव में गुरूकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जायेगा जिससे वाहनों का प्रवेश शहर में धीमा होगा।

* ⁠टोल प्लाजा पर वाहन की एक्जिट का दबाव बढने पर एक्जिट के लिए नहर पटरी का प्रयोग किया जायेगा।

* ⁠यातायात का दबाव बढने पर देहरादून, ऋशिकेश जाने वाली प्राईवेट बसों को मोहण्ड के रास्ते भेजा जायेगा।

निर्जला एकादशी स्नान पर्व दिनांक-25.06.2026 हेतु हरिद्वार शहर का यातायात प्लानः-

1- दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-पंजाब से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग-

दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-कोर कालेज-ख्याति ढाबा-गुरूकुल कांगड़ी-शंकराचार्य चौक-हरिद्वार।

• पार्किंग-(अलकनन्दा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू

* ⁠यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग-

दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-नगलाइमरती-लक्सर-फेरूपुर-जगजीतपुर-एस0एम0तिराहा-शनिचौक-मात्रृसदन पुलिया

• पार्किंग-(बैरागी कैम्प पार्किंग)

2-दिल्ली/पंजाब-हरियाणा से आने वाले वाहनों का अत्यधिक दबाव बढने पर वाहनों का डायवर्जन रूट प्लान-सहारनपुर-मण्डावर-भगवानपुर-सालियर-बिजौली चौक-एन0एच0-344 होते हुए-सहारनपुर बाईपास-छुटमलपुर बाईपास-बिहारीगढ़-मोहण्ड-देहरादून/ऋषिकेश ।

दिल्ली-मेरठ से आने वाले वाहनों का यातायात का दबाव बढ़ने पर नजीबाबाद जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-

दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-नगलाइमरती-लक्सर-बालावाली-बिजनौर-नजीवाबाद।

दिल्ली-मेरठ से आने वाली बसों का यातायात का दबाव बढ़ने पर देहरादून/ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर (रामपुर तिराहा)-देवबन्द-कोलकी टोल टैक्स-बिहारीगढ-मोहण्ड-देहरादून

3-मुरादाबाद/नजीबाबाद से देहरादून, ऋषिकेश से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग-

(छोटे वाहनों के लिए) नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-चण्डीचौकी-चण्डीचौक

• पार्किंग-(दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू)

         (बड़े वाहनों के लिए) नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-4.2 डायवर्ट किया जायेगा

• पार्किंग-(गौरीशंकर-नीलधारा)

4- देहरादून/ऋषिकेश से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग-

देहरादून/ऋषिकेश-नेपालीफार्म-रायवाला-हरिद्वार।

• पार्किंग-(लालजीवाला-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू)

5-देहरादून/ऋषिकेश (गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ) से मेरठ-दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-

देहरादून/ऋषिकेश-नेपालीफार्म-रायवाला-चण्डीचौक से एन0एच0-344 से मेरठ-दिल्ली

6-देहरादून/ऋषिकेष (गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ) से नजीबाबाद जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-

देहरादून/ऋषिकेश-नेपालीफार्म-रायवाला-चण्डीचौक-चण्डीचौकी-श्यामपुर-नजीबाबादआटो/विक्रम डायवर्जन-

07- निर्जला एकादशी स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर समयानुकुल  देहरादून/ऋषिकेश/रायवाला की तरफ से आने वाले विक्रम/आटो रिक्शा को फोरलेन जयराम मोड़ तक ही आने दिया जायेगा। जयराम मोड़ से आगे नही जायेंगे। यही पर सवारी उतार कर वापस जायेंगे।

08-  निर्जला एकादशी स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर पुल जटवाडा/ज्वालापुर से आने वाले विक्रम/आटो रिक्शा रानीपुर मोड, देवपुरा होते हुए बस स्टेशन/रेलवे स्टेशन शिवमूर्ति तिराह से डायवर्जन यू-टर्न तुलसी चौक की ओर करते हुए कनखल की ओर तथा ज्वालापुर की तरफ जाने वाले बिक्रम/आटो रिक्शा को मायापुर फायर सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड से बीएचईएल तथा ज्वालापुर जा सकेगें।

09- निर्जला एकादशी स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर पुल बीएचईएल की तरफ से आने वाले विक्रम/आटो रिक्शा भगत सिंह चौक होते हुए टिबडी फाटक, पुराना रानीपुर मोड, देवपुरा होते हुए बस स्टेशन/रेलवे स्टेशन शिवमूर्ति तिराह से डायवर्जन यू-टर्न तुलसी चौक की ओर करते हुए कनखल की ओर तथा ज्वालापुर की तरफ जाने वाले बिक्रम/आटो रिक्शा को मायापुर फायर सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड से बीएचईएल तथा ज्वालापुर जा सकेगें।

10.  निर्जला एकादशी स्नान पर्व के दौरान ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों विक्रम/आटो रिक्शा/टैक्सी का आवागमन प्रतिबन्धित रहेंगे।

11-निर्जला एकादशी स्नान पर्व के दृष्टिगत दिनांक 24.06.2026 को रात्रि 2200 बजे से निर्जला एकादशी स्नान पर्व समाप्ति तक हरिद्वार शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

12-निर्जला एकादशी स्नान पर्व के दृष्टिगत दिनांक 24-06-2026 की रात्रि 2200 बजे से समस्त बसे, ट्रैक्टर  आदि बडे यात्री वाहन हनुमानवाटिका से होते हुये चमगादड़ टापू में पार्क किये जायेंगे।

13- निर्जला एकादशी स्नान पर्व के दृष्टिगत दिनांक 25-06-2026 को प्रातः 0300 बजे से समस्त बसे, ट्रैक्टर आदि बडे यात्री वाहन जो दिल्ली मुज्जफरनगर मेरठ वाया रूडकी से आयेंगे उन्हें नगला इमरती से डायवर्जन कर वाया लक्सर जगजीतपुर से बुढीमाता मन्दिर तिराह से श्रीयन्त्र पुलिया से होते हुये बैरागी में पार्क किया जायेगा।

14- निर्जला एकादशी स्नान पर्व के दृष्टिगत दिनांक 24.06.2026 की रात्रिः1200 बजे से निर्जला एकादशी स्नान पर्व समाप्ति तक हरिद्वार शहर क्षेत्र में देहरादून से आने वाले समस्त बडे वाहन लालजीवाला व नजीबाबाद से आने वाले समस्त बडे वाहन बस टैक्ट्रर नीलधारा गोरीशंकर पार्किग में पार्क किये जाते है।

नोटः-यातायात के दबाव को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदय के निर्देशानुसार भारी वाहनों को प्रतिबन्धित करने का समय आगे-पीछे किया जा सकता है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *