*** छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करें, उत्तराखंड सरकार : राजेश शुक्ला

*** बिहार दिवस पर स्नेह मिलन समारोह में उठी, राप्ती गंगा एक्सप्रेस का दैनिक संचालन एवं दरभंगा , सहरसा तक विस्तार की मांग

हरिद्वार। बिहार विधानसभा परिषद के सदस्य एवं मिजोरम प्रभारी देवेश कुमार सिंह ने कहा बिहार से बाहर रहने दो करोड़ बिहारी समाज के लोग आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए तैयार रहें। जिन लोगों का वोट है वो मतदान करें और जिनका वोट नहीं है वो अपने सगे संबंधियों को भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें। ऐसा होने पर हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली की भांति बिहार में भी एनडीए का परचम लहरायेगा।गौरतलब है कि बिहार राज्य स्थापना दिवस, बिहार दिवस के उपलक्ष्य में एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तहत स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को शिवालिक नगर स्थित सामुदायिक केंद्र फेस-2 में किया गया। मंच से छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग के साथ राप्ती गंगा एक्सप्रेस का दैनिक संचालन और दरभंगा सहरसा तक विस्तार की मांग की गई। स्नेह मिलन समारोह के मुख्य अतिथि एमएलसी देवेश कुमार ने कहा कि 14 करोड़ की आबादी वाले बिहार राज्य से करीब दो करोड़ निवासी बिहार से बाहर रह रहे हैं, यह पलायन रुकना चाहिए।उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव के मद्देनजर भाजपा द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में बिहार दिवस पर मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ताकि बिहार के लोग अपनी जड़ों से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि आगामी नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव होने वाला है, यह चुनाव बिहार के लिए निर्णायक साबित होगा। इससे बिहार की दशा और दिशा तय होगी। उन्होंने बिहार मूल के निवासियों से भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, दिल्ली और हरियाणा में भाजपा बहुमत से जीत दर्ज की है। अब बिहार में भी आगामी विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि लालटेन राज में बिहार अपहरण का उद्योग बन गया था, भय के माहौल के कारण लोगों ने बड़ी संख्या में पलायन किया। 2005 में एनडीए की सरकार बनने के बाद बिहार में बड़ा बदलाव हुआ और विकास के कार्य हुए। प्रदेश में अच्छी सड़कें बनी और 24 घंटे बिजली रहने लगी। वहीं कानून व्यवस्था भी पहले से बेहतर हुआ है। कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक व किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि बिहार के लोगों को अपने मूल से जोड़ने को लेकर भाजपा द्वारा देश के 75 स्थानों पर बिहार दिवस के अवसर पर मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि बिहार को अग्रणी राज्य बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पीएम ने बिहार के विकास के लिए तीस लाख का पैकेज भी दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देकर बिहार को आगे बढ़ाने का अवसर है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने बिहार चुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं उन्होंने उत्तराखंड के धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड में धामी सरकार का बीते तीन साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। इस दौरान प्रदेश में कई अच्छे कार्य हुए हैं, भाजपा की सरकार जनहित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी सोच के लोग भाजपा के साथ हैं। बिहार में भी आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत कर प्रगति को गति देंगे। कार्यक्रम संयोजिका रंजीता झा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश प्रभारी दुर्गेश कुमार, प्रदेश सह संयोजक कमलेश सिंह और डॉ जयपाल सिंह चौहान, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, पार्षद सुनील पांडेय, पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पाण्डेय महासचिव, बीएन राय, कमलेश्वर मिश्रा, रूपलाल यादव, दिलीप कुमार झा, ललिता मिश्रा, संतोष झा, रश्मि झा, ज्योति झा, श्वेता मिश्रा, मनोज शुक्ला, तरूण शुक्ला, हरिनारायण त्रिपाठी, सुधा राठोर, यतीश राठोर, अमृत रंजन , अमित साही, संतोष कुमार, शिबेश्वर पांडेय , केशव पांडेय, धर्मेंद्र साह सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *