उदयवीर सिंह राजा बने रालोद के एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष
हरिद्वार। रालोद ने उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाते हुए उदयवीर सिंह राजा को अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। मंगलवार 17 फरवरी को मध्य हरिद्वार स्थित होटल में संगठन विस्तार और पार्टी की मजबूती को लेकर आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने उदयवीर सिंह राजा को एससी एसटी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की। बैठक के बाद आयोजित प्रैसवार्ता को संबोधित करते हुए रालोद के एससी एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी प्रभुद्ध कुमार ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और गांव-गांव तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। एससी एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ.पी. सागर ने कहा कि सामाजिक न्याय, किसान सम्मान और सर्वसमाज की भागीदारी ही पार्टी की असली शक्ति है। प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पंत ने बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि जब तक हर कार्यकर्ता को स्पष्ट जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी, तब तक राजनीतिक परिवर्तन संभव नहीं है। प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी नई रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। उत्तराखंड समेत पूरे देश में पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रालोद स्थानीय राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाने की तैयारी कर रहा है। एसएसी एसटी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष उदयवीर सिंह राजा ने पार्टी नेतृत्व और संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड में रालोद को मजबूत करने के लिए समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का काम करेंगे। बैठक में प्रभुद्ध कुमार, ओ.पी.सागर, गौतम कुमार, राजेन्द्र पंत, अशोक चौधरी, निशांत चौधरी, हरमीत, उदयवीर चहल, प्रमोद डोभाल, पप्पू मेजर सिंह, आरती जायसवाल, आशीष उनियाल, सिद्धान्त चौधरी, उदयवीर सिंह राजा, सुरेशपाल, राजीव कुमार, विपिन चौधरी, ओमवेश त्यागी, बबलू प्रधान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *