*सेवा संकल्प अभियान के तहत न्याय पंचायतों में वृहद स्वच्छता अभियान*

*स्वच्छता के साथ पोषण, मातृ-शिशु कल्याण एवं विभागीय योजनाओं को लेकर भी किया गया जागरूक*

सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद के तीनों विकासखंडों की समस्त न्याय पंचायतों में आज वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई करने के साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं हाइजीन के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों, रास्तों तथा गांव के आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता कार्य किए गए। ग्रामीणों को नियमित रूप से हाथ धोने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, घर एवं आसपास के परिसर को साफ रखने तथा कूड़े का उचित निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में सामुदायिक सहभागिता के महत्व की जानकारी दी गई।

इसी क्रम में ‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से पोषण अभियान तथा मातृ-शिशु कल्याण से संबंधित योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। महिलाओं एवं ग्रामीणों को पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा संबंधित विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

वहीं ‘सेवा की कहानी’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तरीय आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों एवं आम जनमानस के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विभागीय योजनाओं एवं उनके लाभों से संबंधित एनिमेटेड वीडियो के माध्यम से सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी गई तथा ग्रामीणों की योजनाओं से संबंधित जिज्ञासाओं एवं समस्याओं पर संवाद किया गया।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *