हरिद्वार। 16 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, दिल्ली के दिशा निर्देशानुसार जिला गंगा संरक्षण समिति हरिद्वार के तत्वावधान मे गंगा घाटों, एसटीपी प्लांट, कार्यालय परिसर मे स्वच्छता अभियान चलाकर शुभारम्भ किया गया l

इस दौरान सभी ने गंगा को स्वच्छ बनाये रखने की शपथ ली l

पेय जल निगम की परियोजना प्रबंधक श्रीमती मीनाक्षी मित्तल के द्वारा जगजीतपुर स्थित 68 MLD एसटीपी प्लांट का छात्रों एवं स्थानीय लोगों के साथ भ्रमण कराया गया l इस दौरान उन्होंने घरों से निकलने वाले सीवर एवं अपशिष्ट, दूषित जल को शोधन करने की प्रक्रिया से अवगत कराया l

साथ ही श्री सत्यदेव आर्य जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे ने बताया की यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश मे गंगा की स्वच्छता के प्रति लोगों मे जागरूकता हेतु चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज जनपद हरिद्वार मे जल संस्थान हरिद्वार के द्वारा गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिस दौरान लगभग 50 किलो प्लास्टिक वेस्ट इकट्ठा किया गया l

इसी क्रम मे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रूड़की के द्वारा कार्यालय परिसर मे स्वच्छता अभियान चलाकर लगभग 50 किलो प्लास्टिक वेस्ट इकठ्ठा किया एवं सभी कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गयी l उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न घाटों पर नगर निगम हरिद्वार के माध्यम स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा l

















By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *