*धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ एवं क्लीन जनपद बनाने के लिए सभी तहसीलों एवं विकास खंडों में अधिकारी स्वयं धरातल पर उतारकर साफ सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग*

*मुख्यमंत्री के निर्देशन में धर्मनगरी को स्वच्छ,क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य।*

*जनपद के शहर से लेकर गांव कस्बों तक निरंतर की जाएगी सफाई व्यवस्था।*

*विगत दिन जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद को साफ स्वच्छ रखने के लिए सभी अधिकारियों को स्वयं सफाई व्यवस्था पर निगरानी रखने के दिए गए थे निर्देश।*

*हरिद्वार ।  मुख्यमंत्री के निर्देशों के कर्म में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ ,क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिन सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद के सभी क्षेत्रों एवं प्रवेश द्वारों में सभी अधिकारियों को स्वयं धरातल पर उतरते हुए, अपने अपने क्षेत्रों में बेहतर सफाई व्यवस्था किए जाने के लिए निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी के दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के सभी विकास खंडों एवं तहसीलों में संबंधित अधिकारी धरातल पर उतरते हुए की जा रही सफाई व्यवस्था की निगरानी की गई।

उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में तहसील हरिद्वार क्षेत्रांगत हाईवे से लगे हुए गांव में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्राम प्रधानों के साथ बैठक आयोजित कर साफ सफाई के उचित प्रबंधन के करने के निर्देश दिए गए।

उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र नेगी ने अवगत कराया है कि उनके द्वारा आज छुटमलपुर बोर्डर का निरीक्षण किया गया,जिसमें उन्होंने विकास खंड के अधिकारियों एवं शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारियों को जनपद के प्रवेश द्वार को साफ स्वच्छ रखने तथा क्षेत्र में किसी तरह से कोई अतिक्रमण न हो एवं सड़क किनारे एवं क्षेत्र में जिन स्थानों पर अतिक्रमण किया गया है उन स्थानों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

बीडीओ रुड़की द्वारा ढंडेरा नगर पंचायत में नाली व सड़क में सफाई का निरीक्षण किया गया।

मुख्य नगर आयुक्त रुड़की राकेश चंद तिवारी ने अवगत कराया है कि नगर निगम क्षेत्र रुड़की में शेरपुर,मलकपुर चुंगी,महाराणा राम प्रताप चौक,रोडवेज बस अड्डा आदि क्षेत्रों में कराई गई सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा सभी सफाई कर्मचारियों को निरंतर साफ व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

ईओ नगर पालिका परिषद मंगलौर ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया, सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों को चिन्हित करते हुए चेतावनी दी गई तथा रेहड़ी ठेली वालों को डस्टबिन/कूड़ेदान भी वितरित किए गए।

आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि बैरागी कैंप कुंभ मेला क्षेत्र में शांतिकुंज के द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें बैरागी कैंप में झाड़ियों का कटान किया गया साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर आपदा प्रबंधन के स्टाफ द्वारा झाड़ी कटान का कार्य भी किया गया।

खानपुर यूपी बॉर्डर पर भी एनएच पर विशेष अभियान चलाया गया।

धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ एव क्लीन करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में निरंतर सभी क्षेत्रों में सफाई अभियान चलता रहेगा।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *