जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के नगर निगम नगर पंचायत, नगर पालिकाओं एवं विकास खण्डो में आज चौथे दिन भी आयोजित किए गए जनकल्याण शिविर

जनकल्याण शिवरों में 150 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 136 का मौके पर किया गया निस्तारण

शिविर में 851 क्षेत्रवासियों ने किया प्रतिभाग

जनकल्याण शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करते हुए पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज चौथे दिन भी नगर निगम,नगर पंचायतों एवं विकास खंडों में आयोजित किए गए जनकल्याणकारी शिविर।
आज आयोजित शिविर विधानसभा हरिद्वार के नगर निगम हरिद्वार में जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया,जिसमे 43 आवेदन पत्र प्राप्त हुए,जिसमें सभी आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। विधानसभा खानपुर के नगर पंचायत लंढौरा में शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गईं। आयोजित शिविर में 21 आवेदन प्राप्त हुए ,जिनका शत प्रतिशत निस्तारण किया गया।  विधानसभा भगवानपुर के नगर पंचायत भगवानपुर में 13, विधानसभा पिरान कलियर के नगर पंचायत पिरान कलियर में 05 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे,जिसमें से 02 आवेदन पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया, विधानसभा लक्सर के नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में 07 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे,जिसमें से 06 आवेदन पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया तथा विधानसभा भगवानपुर विकासखंड कार्यालय भगवानपुर में आयोजित शिविर में 61 आवेदन प्राप्त हुए,जिसमें से 50 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।इन आयोजित जनकल्याण शिविर में 851 क्षेत्रवासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
आयोजित जनकल्याण शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए जिनमें आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, लखपति दीदी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित करते हुए योजनाओं की जानकारी दी गयी।
आयोजित शिविरों में खंड विकास अधिकारी, नगर निगम, नगर पंचायत, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *