*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के नगर निगम नगर पंचायत, नगर पालिकाओं एवं विकास खण्डो में आज तीसरे दिन भी आयोजित किए गए जनकल्याण शिविर*

*जनकल्याण शिवरों में 255 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 244 का मौके पर किया गया निस्तारण*

*शिविर में 1628 क्षेत्रवासियों ने किया प्रतिभाग*

*जनकल्याण शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करते हुए पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित*

*हरिद्वार।जनपद हरिद्वार में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज तीसरे दिन भी नगर पालिकाओं ,नगर पंचायतों एवं विकास खंडों में आयोजित किए गए जनकल्याणकारी शिविर।

आज आयोजित शिविर विधानसभा लक्सर के भारत बैंक्वेट हॉल लक्सर में शिविर आयोजित किया गया ,जिसमें 30 आवेदन पत्र प्राप्त हुए,जिसमें 23 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। बीएचईएल नगर पालिका परिसर शिवालिक नगर ने भी शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गईं।

विधानसभा खानपुर के नगर पंचायत ढढ़ेरा में आयोजित किए गए शिविर में 50 आवेदन प्राप्त हुए ,जिनका शत प्रतिशत निस्तारण किया गया। विधानसभा पिरान कलियर झबरेडा के नगर पंचायत परिसर पाटली गुज्जर में 10 आवेदन प्राप्त हुए,जिसमें 06 का मौके पर निस्तारण किया गया।विधानसभा झबरेडा के नगर पंचायत झबरेडा में 20, विधानसभा खानपुर के पंचायत भवन खटका में 12,खानपुर के पंचायत भवन गंदारोना में 14,विधानसभा मंगलौर के पंचायत भवन मुंडलाना में 10,पंचायत भवन लिब्बरहेरी में 16,पंचायत भवन नारसनकला में 13,पंचायत भवन मोहमदपुर जट में 18, झबरेडा विकास खंड सभागार में 25,पंचायत भवन मखदुमपुर में 08,विकास खंड खानपुर के पंचायत भवन गोवर्धनपुर में 07,पंचायत भवन खानपुर में 13 तथा पंचायत भवन पौड़ीवाला में 09 आवेदन पत्र प्राप्त हुए तथा प्राप्त सभी आवेदन पत्र का शत प्रतिशत निस्तारण किया गया।इन आयोजित जनकल्याण शिविर में 1628 क्षेत्रवासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

आयोजित जनकल्याण शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए जिनमें आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, लखपति दीदी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित करते हुए योजनाओं की जानकारी दी गयी।

आयोजित शिविरों में खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका, नगर पंचायत, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *