खनन विभाग की अनूठी पहल 22 हेक्टर वन भूमि में होगी संजीवनी वन की स्थापना ।

खनन और वन विभाग के सहयोग से होगा निर्माण।

काशीपुर।उत्तराखंड भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा हरेला पर्व के अवसर पर शुक्रवार को अनूठी पहल करते हुए तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के सहयोग से रामनगर के आम पानी बीट गुलजार पुर के 22 हेक्टर क्षेत्र में पौधारोपण किया गया जिसे संजीवनी वन के रूप में विकसित किया जाएगा, इस मौके पर खनन निदेशक राजपाल लेघा और तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश आर्य ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस मौके पर खनन निदेशक राजपाल लेघा ने कहा की बदलते पर्यावरण के दौर में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की जरूरत है उन्होने कहा उनका लक्ष्य उत्तराखंड राज्य में दस लाख पौधा लगाने का है खनन निदेशक लेघा ने कहा खनन विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश में लगातार खनन से जुड़े लोगों के हित में काम कर रहा है,सरल खनन नीति के चलते इस व्यवसाय से जुड़े लोग खुश है उन्होंने कहा अच्छी खनन नीति के चलते राज्य को 1200 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है खनन निदेशक ने कहा की अच्छी खनन नीति का अन्य राज्य भी अनुसरण करने में लगे हुए है उन्होंने कहा खनन विभाग ने उत्तराखंड राज्य को हरा भरा करने का निर्णय लिया है जिसमें खनन व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ आम लोगों के जागरूक होने के साथ सहयोग की जरूरत है।

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश आर्य ने कहा की वन विभाग खनन विभाग के साथ हर तरीके से सहयोग को तैयार है उन्होंने कहा वन विभाग आगे भी इस तरह से सहयोग करता रहेगा उधम सिंह नगर के खान अधिकारी मनीष परिहार ने लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा की आम लोगों को पेड़ लगाने के साथ ही उनकी देखभाल करना भी जरूरी है तभी पौधारोपण करने की परिकल्पना सार्थक होगी ।

इस मौके पर वन विभाग की एसडीओ किरन शाह, नैनीताल खान अधिकारी नवीन सिंह समेत खनन व्यवसाय से जुड़े लोग मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *