38वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन में पर्यावरण सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ग्रीन फायरवर्क्स और कोल्ड पाइरोज़ का उपयोग किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रदूषण को कम करना और खेलों को अधिक पर्यावरण-अनुकूल बनाना है। परंपरागत पटाखों की तुलना में ग्रीन फायरवर्क्स कम हानिकारक गैसों का उत्सर्जन करते हैं और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। इन पटाखों में रसायनों का प्रयोग सीमित किया गया है, जिससे कार्बन फुटप्रिंट भी कम होता है। इसके अलावा, कोल्ड पाइरोज़ का उपयोग किया जा रहा है, जो पारंपरिक आतिशबाज़ी की तुलना में कम धुआं और गर्मी उत्पन्न करते हैं, जिससे पर्यावरण को कम नुकसान होता है।

38वें राष्ट्रीय खेल में इस नवाचार का स्वागत किया जा रहा है और सरकार को उम्मीद है कि यह भविष्य के आयोजनों के लिए एक मिसाल बनेगा।  वें 38वें राष्ट्रीय खेल के पहले दिन एक्वेटिक में कर्नाटक का दबदबा हल्द्वानी, 29 जनवरी दृ कर्नाटक के तैराकों ने 38वें राष्ट्रीय खेल के एक्वेटिक के पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया और पांच स्वर्ण पदक जीतकर और एक नया मीट रिकॉर्ड बनाकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। यह रोमांचक मुकाबले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग कॉम्प्लेक्स में हुए।

पुरुष 200 मीटर फ़्रीस्टाइलः कर्नाटक के श्रीहरी नटराज ने 1रू50.57 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। उनके साथी अनीश एस गौड़ा (1रू52.42) ने रजत पदक हासिल किया, जबकि केरल के सजन प्रकाश (1रू53.73) कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।  महिला 200 मीटर फ़्रीस्टाइलः कर्नाटक की उभरती प्रतिभा धिनिधि देसिंघु ने 2रू03.24 समय के साथ राष्ट्रीय खेल का नया रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दिल्ली की भव्या सचदेवा (2रू08.68) ने रजत पदक जीता, जबकि महाराष्ट्र की आदिति सतीश हेगड़े (2रू09.74) ने कांस्य पदक हासिल किया।

पुरुष 100 मीटर बटरफ्लाईः तमिलनाडु के रोहित ने 53.89 सेकंड में स्वर्ण पदक जीत लिया। महाराष्ट्र के मिहिर आम्ब्रे (54.24) ने रजत और केरल के सजन प्रकाश (54.52) ने कांस्य पदक जीता।   महिला 100 मीटर बटरफ्लाईः कर्नाटक की धिनिधि देसिंघु ने 1रू03.62 का समय लिया और दिन का अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता। कर्नाटक की ही नाइशा शेट्टी (1रू04.81) ने रजत पदक जीता, जबकि ओडिशा की सृष्टि उपाध्याय (1रू05.20) कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं।

पुरुष 4Û100 मीटर फ़्रीस्टाइल रिलेः कर्नाटक की पुरुष टीम दृ आकाश मणि, चिन्तन एस शेट्टी, अनीश एस गौड़ा और श्रीहरी नटराज ने 3रू26.26 के नए मीट रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु (3रू29.92) ने रजत और गुजरात (3रू32.23) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।  महिला 4Û100 मीटर फ़्रीस्टाइल रिलेः कर्नाटक की महिला टीम दृ नीना वेंकटेश, शालिनी आर दीक्षित, लतीशा मंदाना और धिनिधि देसिंघु ने 4रू01.58 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र (4रू02.17) ने रजत और तमिलनाडु (4रू08.81) ने कांस्य पदक हासिल किया।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *