UTTARAKHAND BUS SEWA उत्तराखण्ड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दिनांक 22-10-2024 से प्रारम्भ हुई 48 घंटे की प्रदेशव्यापी हड़ताल को समाप्त कर दिया गया है। इस संदर्भ में दिनांक 22-10-2024 की शाम 8:00 बजे, सचिव एवं आयुक्त परिवहन विभाग, श्री बृजेश कुमार सन्त ने संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। वार्ता के दौरान राष्ट्रीयकृत मार्गों पर परमिट जारी करने के सम्बन्ध में जारी राज्य परिवहन प्राधिकरण के आदेश (14-10-2024) पर स्थिति स्पष्ट की गई। सचिव द्वारा बताया गया कि उक्त आदेश के तहत फिलहाल कोई नया परमिट जारी नहीं किया जाएगा और कर्मचारियों के बीच फैली भ्रम की स्थिति को दूर किया गया। UTTARAKHAND BUS SEWA

UTTARAKHAND BUS SEWA सचिव श्री सन्त ने यह भी आश्वासन दिया कि संयुक्त मोर्चा की अन्य मांगों पर सभी पक्षों से विचार-विमर्श कर सहानुभूतिपूर्ण निर्णय लिया जाएगा। वार्ता के बाद, संयुक्त मोर्चा के संयोजक श्री अशोक चौधरी ने निगम कर्मियों की प्रस्तावित कार्य बहिष्कार की योजना को वापस लेने की घोषणा की। यह निर्णय लिया गया कि आन्दोलन की आगे की दिशा पर विचार हेतु दिनांक 23-10-2024 को सभा में निर्णय लिया जाएगा। UTTARAKHAND BUS SEWA

UTTARAKHAND BUS SEWA आज दिनांक 23-10-2024 को पुनः पूर्वान्ह 10:30 बजे सचिव परिवहन की अध्यक्षता में पुनः वार्ता हुई, जिसमें संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि हड़ताल के कारण कुछ चालक/परिचालक अवकाश पर चले गए थे, जिसके कारण सुबह 20-25 प्रतिशत सेवाएं बाधित रहीं। हालांकि, यह भी आश्वासन दिया गया कि दोपहर 12:00 बजे तक सभी सेवाएं सुचारू हो जाएंगी। UTTARAKHAND BUS SEWA

संयुक्त मोर्चा और परिवहन विभाग के बीच हुए आपसी सहमति के बाद, सभी पक्षों द्वारा आन्दोलन को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। परिवहन निगम की सेवाएं अब पूर्णतः सुचारू रूप से चालू हैं और यात्रियों की असुविधा को दूर करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *