
UTTARAKHAND FARMER रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित राष्ट्रीय सरस मेले नोवें दिन आज कृषि एवं रेशम विभाग के काश्तकारों कृषि विपणन बागवानी सिंचाई बीज मशीनरी और प्रौद्योगिकी पौध संरक्षण एवं कृषकों के साथ रीप गोष्टी का आयोजन किया गया, कृषकों की ज्ञानवर्धक जानकारी दी गई। UTTARAKHAND FARMER

UTTARAKHAND FARMER संध्या के कार्यक्रमों में लोक वाद्य कलाकार मोहन चंद्र जोशी ने बांसुरी वादन से सभी मंत्र मुग्ध कर दिया उन्होंने प्यारी बजी बांसुरी, सरूली मेरू जिया लगिगे, भलू लगदू भनूली, आदि का बांसुरी वादन किया। गढ़वाली लोक गायक गजेंद्र सिंह राणा एवं पूनम सिन्हा अपनी प्रस्तुति लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोक गायक गजेंद्र राणा ने लीला घस्यारी, लाली चढ़ी ए मालू, बबली तेरो मोबाइल आदि गीतों से दर्शकों को खूब थिरकाया। UTTARAKHAND FARMER

UTTARAKHAND FARMER सरस मेले में उत्तराखंड के अन्य जनपदों तथा बाहरी राज्यों से आए स्वयं सहायता समूह द्वारा इस आयोजन के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया। सरस मेले में स्थानीय नागरिकों सहित देश-विदेश से आए लोगों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है तथा त्योहारी सीजन होने के कारण लोग खूब खरीददारी कर रहे हैं साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद भी ले रहे हैं। सरस मेले 25 अक्टूबर तक 2,94,99079 का कारोबार कर लिया है।
