प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर्षिल-मुखवा क्षेत्र के प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने संबंधित विभागों व संगठनों को प्रस्तावित दौरे से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कर पूरी तरह से तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने हिमपात के कारण सड़क, बिजली और संचार सेवाओं के अवरूद्ध होने पर तुरंत बहाली के लिए प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाओं के बैकअप प्रबंध भी तैयार रखे जांय।

पूर्व प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम में मौसम खराब होने के कारण बदलाव होने के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का हर्षिल-मुखवा क्षेत्र का भ्रमण कार्यक्रम अब आगामी 6 मार्च को प्रस्तावित किया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों में जुटते हुए हर्षिल-मुखवा क्षेत्र में सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने आज विभिन्न विभागों व संगठनों के अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सभी विभाग बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए समय से सभी तैयारियां सुनिश्चित करें।

  • उत्तरकाशी जिलाधिकारी ने पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर दिए सख्त निर्देश
  • प्रधानमंत्री के दौरे से पहले सड़क, बिजली व संचार व्यवस्थाओं पर विशेष जोर

सीमांत हर्षिल क्षेत्र में सड़क, बिजली और संचार सेवाओं को सुचारू बनाए रखने पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जाय। इसके लिए पहले से ही अलग-अलग जगहों पर आवश्यक मशीनों व मानव संसाधन की तैनाती करने के साथ ही आवश्यक सामग्री व उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाय। ताकि किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में बाधित सेवाओं को न्यूनतम समय में सुचारू किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिमस्खलन की संभावना वाले स्थानों पर निरंतर निगरानी रखने के साथ ही हिमस्खलन व हिमपात होने की दशा में सड़कों को अविलंब खोले जाने के लिए इस क्षेत्र में चिन्हित जगहों पर पर्याप्त मात्रा में मशीनों को तैनात किया जाय।

इस काम में बीआरओ की सहायता के लिए लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के स्थानीय डिवीजनों में उपलब्ध मशीनों को भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने हर्षिल में विद्युत आपूर्ति के वैकल्पिक इंतजाम के लिए पर्याप्त क्षमता के जनरेटर की व्यवस्था करने के साथ ही विद्युत लाईनों की फौरन मरम्मत करने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने कहा कि हर्षिल क्षेत्र में काम करने वाले अधिकारी संचार व्यवस्था के लिए मोबाईल नेटवर्क के साथ ही सेटेलाईट फोन और विभिन्न संगठनों के वायरलैस नेटवर्क का इस्तेमाल सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सेटेलाईट फोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने सभी विभागों व संगठनों के अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर सभी तैयारियां पूरी रखे और कहीं पर भी कोई कसर न रखी जाय।

इस अवसर पर विभिन्न अधिकारियों ने अपने विभाग व संगठनों के द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर कि सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, उप जिलाधिकारी देवानंद शर्मा, सीमा सड़क संगठन के कमांडर विवेक श्रीवास्तव, लोनिवि. के अधीक्षण अभियंता हरीश पांगती, यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता मनोज गुसांई, जिला पर्यटन विकास अधिकारी केके जोशी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा सेना, आईटीबीपी व एनआईएम के अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *