अधिकारों के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं सिडकुल श्रमिक-वरूण बालियान

हरिद्वार, 16 मई। कांग्रेस नेता वरूण बालियान ने कहा कि सिडकुुल क्षेत्र में 95 प्रतिशत श्रमिक ठेकेदारी प्रथा के तहत काम करने को मजबूर हैं और वेतन बढ़ोतरी आदि मांगों को लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए वरूण बालियान ने कहा कि हालात इतने खराब हैं कि मजदूरों को अपने हक और अधिकारों के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधि मजदूरों की आवाज तक नहीं उठा पा रहे हैं। यदि जनप्रतिनिधि समय रहते इन मुद्दों को गंभीरता से लेते, तो कर्मचारियों के सड़कों पर उतरने की नौबत नहीं आती। बालियान ने आरोप लगाया कि ठेकेदार, कंपनियां और कुछ जनप्रतिनिधि मिलकर सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं और मजदूरों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनियां अपने नियमों का हवाला देकर श्रमिकों का उत्पीड़न कर रही हैं, जबकि अधिकारियों को स्थिति की पूरी जानकारी होने के बावजूद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। वरुण बालियान ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल की बड़ी कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर नहीं दिखे, क्योंकि उन्हें कंपनी बेस पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि सिडकुल स्थापना के समय 70 प्रतिशत स्थानीय और 30 प्रतिशत बाहरी लोगों को रोजगार देने की सहमति बनी थी, जो अब पूरी तरह से नजरअंदाज हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन भी नहीं मिल रहा है। जिसके चलते मजदूर सड़कों पर उतरने का मजबूर हो रहे हैं। मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित वेतन के साथ ओवरटाइम, बोनस का भुगतान किया जाए। जिससे मजदूर सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। वरूण बालियान ने कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर मजूदरों को न्याय नहीं मिला तो राजधानी देहरादून में भी इस मामले को उठाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मजदूरों के आंदोलन को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। मजदूरों को इससे सावधान रहना होगा। प्रैसवार्ता के दौरान युवा इंटक के जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह, चंद्रेश कुमार, अशोक गिरी, पूर्व पार्षद इसरार सलमानी, पार्षद विवेक भूषण विक्की, अंकित चौहान, अयान, रियाज अंसारी, परितोष त्यागी, दिव्यांश अग्रवाल, लक्ष्य चौहान, कैश खुराना, जावेद खान, विवेक, विकास कुमार, राज किशोर आदि मौजूद रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *