
वीरांगना श्रीमती सुन्दरी देवी बिष्ट राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन
Veerangana Smt. Sundari Devi Bisht immersed in Panchtatva with state honors

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गोपाल सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी वीरांगना श्रीमती सुंदरी देवी बिष्ट का अन्तिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ आज खड़खड़ी श्मशान घाट पर संपन्न हुआ।

उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह ने पुष्पचक्र समर्पित करके अपनी श्रद्धांजलि समर्पित की। नायब तहसीलदार यूसुफ अली द्वारा माल्यार्पण करके सम्मान दिया गया। पुलिस टुकड़ी द्वारा सशस्त्र सलामी दी गई और मातमी धुन बजाई गई।
