*शीतलहर से राहत एवं बचाव के लिए देर रात्रि को गरीब व्यक्तियों के बीच पहुंचे उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन विनय रोहिला*

*गरीब एवं बेसहारा लोगों को कम्बल वितरित किए*

*रोड़ी बेलवाला क्षेत्रांतर्गत संचालित हो रहे रैन बसेरों का संबंधित अधिकारियों के साथ उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा*

*अंतिम छोर पर निवासरत व्यक्तियों तक पहुंच रही है सरकार – विनय रोहिला*

*हरिद्वार ।    शीत लहर से गरीब एवं बेसहारा व्यक्तियों को राहत एवं बचाव के लिए रोड़ीबेलवाला क्षेत्रांतर्गत बनाए गए रैन बसेरो में की गई व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का देर रात्रि उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन/राज्य मंत्री विनय रोहिला ने नगर निगम एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा इस अवसर पर गरीब एवं बेसहारा व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं को शीतलहर से बचाव के लिए कम्बल भी वितरित किए गए ।

रैन बसेरो का निरीक्षण करते हुए उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन ने नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि रैन बसेरो में आने वाले गरीब एवं बेसहारा लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हो,जिसमें विद्युत,पानी,शौचालय,समुचित बिस्तर के साथ साथ उसकी समुचित साफ सफ़ाई व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि रैन बसेरो में आने वाले व्यक्तियों का पूरा विवरण रखा जाए एवं किसी व्यक्ति एवं श्रद्धालुओं से कोई भी शुल्क न लिया जाए।

उन्होंने नगम निगम को निर्देश दिए है कि उच्च अधिकारियों द्वारा समय समय पर रैन बसेरो पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाए।

उन्होंने नगर निगम एवं उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए है कि शहर एवं तहसील क्षेत्रांतर्गत सार्वजनिक स्थानों एवं मुख्य चौराहों पर अलाव जलाने की समुचित व्यवस्था निरंतर की जाए,जिसकी गरीब एवं बेसहारा व्यक्तियों को शीतलहर के प्रकोप से उनकी सुरक्षा की जा सके।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेश में कोई भी गरीब एवं बेसहारा व्यक्ति शीतलहर से प्रभावित न हो,जिसके लिए उन्होंने बैठक आयोजित करते हुए सभी राज्य मंत्रियों को अपने अपने क्षेत्रों में गरीब व्यक्तियों के लिए शीतलहर से बचाव एवं राहत के लिए तैयार किए गए रैन बसेरो में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए गए है,जिसके अनुपालन में आज उनके द्वारा धर्मनगरी हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला क्षेत्रांतर्गत संचालित रैन बसेरो एवं विभिन्न स्थानों पर जलाए जा रहे अलाव का निरीक्षण कर जायजा लिए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब एवं बेसहारा लोगों की सहायता के लिए तत्पर है एवं अंतिम छोर पर निवासरत व्यक्ति तक सरकार पहुंच रही है तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करते हुए सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनों का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा,उपाध्यक्ष लव शर्मा,विशाल गर्ग,मनोज गौतम,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,उप नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल, तहसीलदार सचिन कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *