*विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की सफलता के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक*

*शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सांस्कृतिक दलों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक*

*हरिद्वार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन एवं मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सांस्कृतिक दलों द्वारा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिला सूचना कार्यालय में पंजीकृत सांस्कृतिक दल कला कुलम सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा रविवार को रुड़की क्षेत्र के रामपुर चुंगी तथा पिरान कलियर में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। कलाकारों ने रोचक एवं प्रभावी प्रस्तुतियों के माध्यम से नागरिकों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं से अपील की गई कि वे अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा निर्धारित गणना प्रपत्र को सही एवं पूर्ण रूप से भरकर समयबद्ध तरीके से बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही विवरण के साथ दर्ज हो सके।

जिला प्रशासन ने जनपद के सभी नागरिकों से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में सहयोग करने की अपील की है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *