*कार्य में गंभीर लापरवाही: वार्ड 35 के कार्यवाहक सुपरवाइज़र निलंबित*

हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार के वार्ड संख्या 35 में औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएँ सामने आने के बाद कार्यवाहक सुपरवाइज़र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार, IAS के निर्देश पर की गई।

नगर निगम की निरीक्षण टीम ने वार्ड में पहुँचकर कार्यप्रणाली की जाँच की, जिसमें कई गंभीर खामियाँ पाई गईं। टीम को कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेखों के संधारण और वास्तविक कार्य स्थिति में स्पष्ट अंतर नजर आया।

निरीक्षण में पाई गई खामियां –

1. कर्मचारी गायब, लेकिन रिकॉर्ड में ‘ड्यूटी पर’

जाँच के दौरान वार्ड में तैनात दो महिला कर्मचारी मौके पर अनुपस्थित पाई गईं। जबकि शिकायतें मिल रही थीं कि सुपरवाइज़र उन्हें लगातार ‘कार्यरत’ दिखा रहा था।

2. 4–5 दिन बाद भरे जा रहे उपस्थिति पत्रक

सुपरवाइज़र द्वारा कर्मचारियों की उपस्थिति 4–5 दिन बाद भरने की पुष्टि हुई, जिससे रिकॉर्ड में हेरफेर की आशंका और मजबूत हो गई।

3. गलत जानकारी प्रस्तुत करना

दोनों महिला कर्मचारियों के बारे में जब निरीक्षण टीम ने पूछा, तो सुपरवाइज़र ने उन्हें ‘अवकाश पर’ बताया, जबकि उपस्थिति रजिस्टर में उन्हें लगातार उपस्थित दर्शाया गया था।

4. अभिलेखों में अनियमितताएँ

उपस्थिति पत्रक के निरीक्षण में पाया गया कि—

उपस्थिति समय पर नहीं भरी गई थी,

कई स्थानों पर कटिंग, ओवरराइटिंग और संदिग्ध प्रविष्टियाँ थीं,

कई प्रविष्टियाँ अधिकारी द्वारा स्व-प्रमाणित नहीं थीं।

तत्काल निलंबन के निर्देश

इन सभी बिंदुओं को कर्तव्य में घोर लापरवाही, अभिलेखों में अनियमितता और गलत विवरण प्रस्तुत करने की गंभीर श्रेणी में रखते हुए नगर आयुक्त ने कार्यवाहक सुपरवाइज़र के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

नगर आयुक्त की सख्त चेतावनी

नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार, IAS ने स्पष्ट किया

नगर निगम में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा अभिलेखों में हेरफेर को किसी स्तर पर सहन नहीं किया जाएगा। सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करें।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *