Oplus_16908288

Water level of Ganga is rising, हरिद्वार में लगातार भारी बारिश से खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर।

Water level of Ganga is rising, Due to continuous heavy rains, the water level of Ganga is rising towards the danger mark.

हरिद्वार जिलामुख्यालय रोशनाबाद में सर्वाधिक 95 mm भारी से भारी वर्षा दर्ज की गई।

Water level of Ganga is rising, जनपद हरिद्वार सहित उपर पर्वतीय इलाकों में पिछले लगभग पंद्रह घंटों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर लगातार खतरे के निशान 294 मीटर की ओर बढ चला है।
आज सुबह 8 बजकर 15 मिनट तक गंगा का जलस्तर 293.10 मीटर आंका गया, लगतार जारी वर्षा और येलो एलर्ट को देखते हुए अभी गंगा के जलस्तर में वृद्धि की संभावना देखी जा रही है, आज सुबह 6 बजे से 8 बजे तक मात्र 2 घंटे में हरिद्वार में गंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि देखी गई है।

4 अगस्त को देर शाम शुरू हुई भारी वर्षा ने जनपद हरिद्वार के जिला मुख्यालय रोशनाबाद में सर्वाधिक 95 mm वर्षा दर्ज की गई , लक्सर में 85 mm, भगवान पुर में 58 mm, रुड़की में 50 mm और हरिद्वार में 42 mm वर्षा रिकार्ड की गई ।

हरिद्वार के जिलाधिकारी म्यूर दीक्षित विभिन्न माध्यमों से नदियों के जल स्तर, वर्षा, जल भराव आदि से संबंधित पल–पल की जानकारियां हासिल कर रहे हैं उन्होंने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों/कर्मचारियों को फील्ड में बने रहने के निर्देश दिए हैं तथा स्थापित बाढ़ चौकियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने हरिद्वार आने वाले यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से नदी तटीय इलाकों से दूर रहने व निर्धारित स्थानों पर ही स्नान करने की अपील की है।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *