हरिद्वार। अखिल भारतीय प्रजापति (कुंभकार) महासंघ उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र मनिमवाल प्रजापति का हरिद्वार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान समाज के गणमान्य लोगों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
प्रेस वार्ता में समाज के उत्थान, आधुनिक माटी कला और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर निम्नलिखित प्रमुख माँगें एवं बिंदु रखे ।डॉ. सुरेंद्र मननिवाल ने कहा कि अति पिछड़े वर्ग में आने वाले प्रजापति समाज को हमेशा राजनीतिक और सामाजिक अधिकारों से वंचित रखा गया है। उन्होंने रोहिणी आयोग की रिपोर्ट के अनुसार अति पिछड़े वर्गों के वर्गीकरण और आबादी के अनुपात में उचित प्रतिनिधित्व की माँग की।
राज्य के प्रत्येक गाँव, नदी और तालाबों से मिट्टी निकालने के कानूनी व निश्शुल्क पट्टे समाज के कारीगरों को दिए जाएँ। माटी कला को आधुनिक रूप देने के लिए सोलर चक्र भट्टी योजना पर 100% अनुदान दिया जाए। प्रथम चरण में हरिद्वार, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों में स्व-सहायता समूहों को प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता प्रदान की जाए देहरादून में समाज के युवाओं के लिए छात्रावास तथा प्रजापति भवन हेतु सरकारी भूमि आवंटित की जाए।समाज के गरीब एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु सरकारी छात्रवृत्ति और शहरों में निश्शुल्क छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।टिकट आवंटन: आबादी के अनुपात में चुनाव में टिकट मिले।* माटी कला बोर्ड: अध्यक्ष व सदस्यों के पदों पर प्रजापति समाज की ही नियुक्ति हो। SC श्रेणी में शामिल करना: समाज को OBC से हटाकर अनुसूचित जाति (SC) में शामिल किया जाए।* विधानसभा/लोकसभा प्रतिनिधित्व: विधायक और सांसद स्तर पर राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिया जाए। जातिगत जनगणना: पारदर्शी जातिगत जनगणना करवाकर नीतियाँ तय हों। खनन अधिकार: बर्तन/हस्तशिल्प के लिए मुफ़्त और कानूनी मिट्टी खनन का अधिकार मिले।* एकजुटता: “हिस्सेदारी दो, वोट लो” के नारे से एकजुट होकर दबाव बनाएँ।* युवा ट्रेनिंग: युवाओं को राजनीति व नेतृत्व (सॉफ्ट स्किल्स) की ट्रेनिंग दी जाए।* शीर्ष नेताओं से संवाद: सत्ता और विपक्ष दोनों के प्रमुख नेताओं के सामने अपनी मांगें रखें।* पंचायत से शुरुआत: ग्राम/जिला पंचायत चुनाव लड़कर ज़मीनी पकड़ मज़बूत करें। प्रैसवार्ता में शिवकुमार, बालूराम, अतर सिंह, विनोद प्रजापति, राजाराम प्रजापति, राजेंद्र कश्यप के अलावा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोमपाल त्यागी एवं मनोज सैनी भी मौजूद रहे।