*आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान*

*कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित ने केक काटकर किया*

*हरिद्वार ।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं उनकी सहयोगी संस्थाओं द्वारा विकास भवन सभागार में एक भव्य, रंगारंग एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद स्तर की महिला अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं तथा छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित द्वारा केक काटकर किया गया। कार्यक्रम में प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने महिला अधिकार, महिला शिक्षा, किशोरी स्वास्थ्य तथा घरेलू हिंसा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएँ परिवार और समाज की रीढ़ होती हैं और उनके बिना परिवार एवं समाज की संरचना अधूरी है।

उन्होंने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हुए कहा कि स्थानीय मोटे अनाज जैसे चौलाई, मड़वा, बारानाजा और रागी को अपने भोजन में शामिल करना महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायी पहल बताया।

कार्यक्रम के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने भी महिला सुरक्षा, महिला स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को प्रेरित करते हुए “तू खुद को बदल, अभी तो ज़माना बदलेगा” गीत के माध्यम से आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का संदेश दिया।

इस अवसर पर जनपद स्तर की अनेक महिला अधिकारीगण भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में आईटीसी लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक अनंत महेश्वरी ने मंचासीन सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में समाज के विभिन्न क्षेत्रों—शिक्षा, स्वास्थ्य, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वयं सहायता समूहों तथा समुदाय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, मोहल्ला स्वच्छता समिति की अध्यक्षाओं एवं सहयोगी संस्थाओं की महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सीएसआर प्रमुख पमेश कुमार, रमेश, सचिन काम्बले तथा आर्यन मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सहयोगी संस्थाओं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, पीपीएचएफ, लोकमित्र, श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम, आईडीएस, प्रथम इन्फोटेक तथा मैजिक बस फाउंडेशन की टीमों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।

यह कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता को समर्पित एक प्रेरणादायी पहल के रूप में संपन्न हुआ, जिसने समाज में नारी शक्ति के महत्व और उनके योगदान को उजागर किया।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *