World Environment Day, विश्व पर्यावरण दिवस पर हरिद्वार में विभिन्न विभागों ने किया वृक्षारोपण।

World Environment Day, Various departments planted trees in Haridwar on World Environment Day.

World Environment Day, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘वोट फॉर अर्थ, वोट फॉर डेमोक्रेसी’ थीम पर EVMs एवं VVPATs वेयर हाउस एवं विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे एवं प्रशानिक अधिकारियों ने जनपद ने वृहद पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशों के क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस पर वोट फॉर अर्थ, वोट फॉर डेमोक्रेसी’ थीम पर EVMs एवं VVPATs वेयर हाउस एवं विकास भवन परिसर सहित जनपद के विभिन्न सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों और वन प्रभाग में जनपदीय अधिकारियों द्वारा वृहद पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पौधारोपण के साथ ही उनकी सुरक्षा अति आवश्यक है,अधिक से अधिक पौधे लगाते हुए उनका संरक्षण भी करना  चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित पर्यावरण मिल सके।” उन्होंने सभी से अपील की कि वे पर्यावरण के प्रति सजग रहें और जल, वायु तथा धरती की रक्षा हेतु छोटे-छोटे कदम उठाएं जाने चाहिए।

वन रेंज अधिकारी एसएस नेगी ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर बढ़,आंवला,कनक,आम,कनेर,कांजी ओर जामुन के पौधेरोपण किया गया है।

पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पर्यावरण प्रेमी, स्वीप आईकॉन और सीनियर सिटीजन  के सदस्य भी उपस्थित रहे।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को मतदाताओं द्वारा की जानी वाली शपथ दिलाई गई।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी , सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,पीडी केएन तिवारी,जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश,मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली, स्वीप आईकॉन वैशाली शर्मा,रमेश भटेजा,मनोज कुमार, एनडीआरएफ की 15 वाहिनी, सीनियर सिटीजन आदि उपस्थित थे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *