Yoga is necessary, 12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस, योग है जरुरी नही मजबूरी – योगी रजनीश

Yoga is necessary, 12th International Yoga Day, Yoga is necessary, not a compulsion – Yogi Rajneesh

Yoga is necessary, हरिद्वार, ओम आरोग्यं योग मंदिर ट्रस्ट द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन संध्याकाल में गौतम फार्म कनखल में किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष योगी रजनीश के साथ अनुपम जग्गा प्रधानाचार्य डी.पी.एस., अनिल शर्मा निदेशक गिनीका ग्रुप, रंजीत टिबरीवाल निदेशक श्रीनिती इण्स्टीज, ब्रिज मोहन गुप्ता सैलो ग्रुप, डॉ.राजेंद्र पाराशर, राजन मेहता, लवी गोयल, नेहा मालिक, अर्चना शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम को संचालित करते हुए योगी रजनीश ने कहा की हम अति उत्साहित है कि हम आज 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मना रहे है इसमे सम्मलित होने पर आप सभी का हार्दिक अभिनंदन।
योग किसी एक दिन का विषय नहीं है अपितु एक साधना है, एक अभ्यास है जो प्रतिदिन करना आवश्यक है तभी इसका लाभ प्राप्त होता है।
इसी हेतु संस्था योग दिवस पर योग जागृित कार्यक्रम का आयोजन करती है जिससे सभी को योग के प्रति जागरूक किया जा सके।
योग अभ्यास के द्वारा हम तन को स्वस्थ रखने के साथ ही मन को भी शांत रख सकते हैं, योग एक ऐसी विधा है जिसके द्वारा हमारा सर्वांगीण विकास संभव है। योग का लाभ केवल एक दिन मात्र करने से नहीं अपितु निरंतर अभ्यास करने से ही संभव है।
ओश्विन शर्मा ने मंच संचालित करते हुए संस्था की गतिविधयों की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट योग प्रदर्शन के प्रस्तुतियां दी जिससे लोग अत्यंत प्रभावित हुए।

योग प्रदर्शन में यशस्वी शर्मा ने योग की बेहद सुंदर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही पवन रतूड़ी ग्रुप ऋषिकेश, सोनिका ग्रुप, रेखा ग्रुप ने भी योग की उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दी। इसके साथ ही मानव शर्मा एवं वैष्णवी झा द्वारा कत्थक की ऐसी प्रस्तुतियां दी गई जिसने सबका मन मोह लिया।
इसके साथ ही वैष्णवी झा क्रिएशन, डांस वाइब्स तथा अन्य ग्रुपों के बच्चों ने भी नृत्य एवं योग की सुंदर प्रस्तुतियां दी। तत्पश्चात म्यूजिक ग्रुप ने भजनों की अद्भुत प्रस्तुति दी जिससे सभी भाव विभोर हो गए और अपने अंतःकरण से जुड़कर आनंद लिया क्योंकि संगीत भी योग साधना का एक पर्याय ही है।

कार्यक्रम में योगाचार्यों को सम्मानित किया गया जिसमें शॉल एवं सम्मान पत्र देकर योगाचार्य सुमित, योगाचार्य विक्रांत, योगाचार्य पवन, योगाचार्य इतिका, योगाचार्य निधि, तथा योगाचार्य मोनिका को योग के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु ओयम सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नितिन गौतम राज्य मंत्री उत्तराखंड ललित नारायण मिश्रा सीडीओ हरिद्वार के साथ ही अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम समाप्ति पर योगी रजनीश ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि आप सभी के आगमन से एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। योग का वास्तविक अर्थ जुड़ना होता है और योग जागृति कार्यक्रम का उद्देश्य है कि सभी को योग से जोड़कर एक स्वस्थ और सुंदर समाज की परिकल्पना को साकार किया जाये, जिसमें सभी व्यक्ति उत्तम स्वास्थ्य तथा मानसिक शांति को प्राप्त करें। साथ ही आपसी प्रेम तथा सहयोग की भावना को भी बढ़ाया जा सके।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *