2027 Ardha Kumbh Mela, अर्द्ध कुम्भ मेला, कुम्भ की तर्ज पर आयोजित किया जायेगा- सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य2027 Ardha Kumbh Mela, अर्द्ध कुम्भ मेला, कुम्भ की तर्ज पर आयोजित किया जायेगा- सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य

2027 Ardha Kumbh Mela, अर्द्ध कुम्भ मेला, कुम्भ की तर्ज पर आयोजित किया जायेगा- सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य 

2027 Ardha Kumbh Mela, will be organized on the lines of Kumbh – Secretary Medical Health

सूखी नदी (खड़खड़ी) पर बनेगा नया पुल, धनोरी-सिडकुल रोड स्थित 170 साल पुराने पुल का भी होगा नवनिर्माण 

2027 Ardha Kumbh Mela, में हरिद्वार में  होनेवाले आगामी अर्द्ध कुम्भ मेले के सफल संचालन को  सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं सिंचाई डॉ.आर. राजेश कुमार ने विभिन्न घाटों एवं स्थलों का मौका मुआयना किया तथा जिला प्रशासन, सिंचाई व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ डाम कोठी में एक महत्वपूर्ण बैठक ली।
उन्होंने बैठक को संबोधित  करते हुए कहा आगामी अर्द्ध कुम्भ मेले को कुम्भ की तर्ज पर आयोजित किया जायेगा। उन्होंने अधिकारीयों को निर्देशित करते हुए कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को मां गंगा के दर्शन तथा मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसलिए सभी 104 घाटों (कुल लम्बाई 12.3 किमी) की मरम्मत तथा सौन्दर्यकरण कार्य समय रहते कर लिया जाये।
सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य  राजेश कुमार ने मरम्मत कार्य चरणबद्ध तरीके से सम्पन्न कराने हेतु घाटों की प्राथमिकता का निर्धारण करते हुए कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु विशेष ध्यान देने के भी निर्देश सिंचाई विभाग के अभियन्ताओं को दिये।
उन्होंने स्थलीय निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि सभी घाटों को आपस में जोड़ने हेतु मायापुर बैराज से ऊपरी गंगा पर जटवाड़ा पुल तक लगभग 3.5 किमी व वैरागी कैम्प की ओर लगभग 2 किमी नए घाटों के निर्माण हेतु सोलिड प्रस्ताव तैयार कर शासन में प्रस्तुत किया जाये। उन्होंने स्लोब, फिजिबिलिटी चैक करते हुए सुरक्षा मानकों के आधार पर ही नए घाटो के निर्माण हेतु साइंटिफिक प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान सूखी नदी (खड़खड़ी) पर नया पुल बनाने तथा धनोरी-सिडकल रोड पर स्थित 170 साल पुराने पुल का नवनिर्माण कराने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश मौके पर दिये। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सिंचाई विभाग के अण्डर में आने वाली 26 किमी रोड़ का निर्माण एवं मरम्म्त कार्य भी कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश सिंचाई विभाग के अभियन्ताओं को दिये।
उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान चारधाम यात्रा की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस बार 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट बना रहे हैं, इसके अलावा हमारे 50 स्क्रीनिंग पॉइंट्स भी रहेंगे जहां पर हमारे अधिकारी तैनात रहेंगे और यात्रियों की स्क्रीनिंग करेंगे इस बार यह प्रावधान रखा है कि 50 वर्ष से ऊपर आयु के जितने भी यात्री हैं उनकी अनिवार्य स्क्रीनिंग की जायेगी। पिछले साल लगभग 9.50 लाख यात्रियों की स्क्रीनिंग कराई गई थी और इस बार यह आकड़ा उसे भी ज्यादा होगा ऐसी उम्मीद है।

2027 Ardha Kumbh Mela, अर्द्ध कुम्भ मेला, कुम्भ की तर्ज पर आयोजित किया जायेगा- सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य
2027 Ardha Kumbh Mela, अर्द्ध कुम्भ मेला, कुम्भ की तर्ज पर आयोजित किया जायेगा- सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य
 स्वास्थ्य विभाग की ओर से जितने भी डॉक्टर हैं सब की ट्रेनिंग की व्यवस्था की है। स्वास्थ्य विभाग की और से लगभग 60 स्पेशलिस्ट तैनात किए हैं, 40 एमबीबीएस डॉक्टर तैनात किये है, इसके अलावा भारत सरकार से भी विभिन्न एम्स के माध्यम से हमारे पास अभी 16 स्पेशलिस्ट आ गए हैं और 20 से 30 और स्पेशलिस्ट हमें भारत सरकार से मिलेंगे ऐसी उम्मीद है। बहुत अच्छे से अच्छे व्यवस्थित तरीके से हम लोग स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से चार धाम यात्रा सुचारू करेंगे पोस्ट है। बद्रीनाथ रूट पर पांच एक्स्ट्रा मेडिकल रिलीफ पोस्ट बना रहे हैं तथा यमुनोत्री जी वाले रोड में दो एक्स्ट्रा मेडिकल रिलीफ पोस्ट बना रहे हैं।
इस दौरान जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सिंह, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई बीके मौर्य, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई ओम जी गुप्ता, डीसी उनियाल, अनिल राठौर, मनोज कुमार, अभिहीत अधिकारी महिमानन्द जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *