₹33,660 करोड़ की ‘भव्य’ योजना के तहत देश में बनेंगे 50 औद्योगिक पार्क, 1 जून 2026 से आवेदन शुरू

**केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए औद्योगिक पार्क स्थापना योजना की घोषणा की, दो चरणों में होंगे आवेदन

हरिद्वार/रूड़की। वी-वेव इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक पंकज शांडिल्य ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से ₹33,660 करोड़ की “भव्य” योजना के तहत 50 औद्योगिक पार्क विकसित करने की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकारें 1 जून 2026 से आवेदन कर सकेंगे।
पंकज शांडिल्य ने कहा कि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पियुष गोयल की ओर से जारी बयान के अनुसार, औद्योगिक पार्कों के लिए अगले चार महीनों के भीतर आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे तथा तीन वर्षों के भीतर इन पार्कों को संचालन में लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बताया गया है कि इस योजना के अंतर्गत राज्यों को कुल ₹33,660 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी और इसका उद्देश्य विभिन्न राज्यों में आधुनिक औद्योगिक पार्क विकसित कर निवेश, रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। वहीं आवेदन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण के लिए आवेदन विंडो 1 जून 2026 से 31 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी, जिसमें अधिकतम 20 प्रस्तावों का चयन किया जाएगा। दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से 30 सितंबर 2026 तक चलेगी। पहले चरण में चयनित न होने वाले प्रस्तावों को आवश्यकतानुसार दूसरे चरण में पुनः विचार का अवसर दिया जा सकता है।

महाप्रबंधक पंकज शांडिल्य ने कहा कि केंद्र सरकार की इस पहल से राज्यों में औद्योगिक आधारभूत संरचना मजबूत होगी तथा बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य उद्योगों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, निर्यात को प्रोत्साहन देना और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करना है। पंकज शांडिल्य ने कहा कि केंद्र सरकार को भरोसा है कि औद्योगिक पार्कों के निर्माण से राज्यों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा युवाओं को रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर प्राप्त होंगे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *