जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय परिसर में किया ध्वजारोहण।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के संघर्ष एवं बलिदानों को कृतज्ञतापूर्वक याद किया गया।

पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में लाल चंदन का पौध किया रोपित

हरिद्वार,  जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित  ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण से पूर्व देशभक्ति गीत वंदेमातरम का गायन किया गया।

           जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनायें एवं बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों,वीर शहीदों ने देश के आजादी के लिए अपने प्राणों को निछावर कर आजादी दिलाई है ,जिस कारण आज हम अपना 80 वां स्वतंत्र दिवस मना रहे है।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहिदों के सपनों को साकार करने के लिए सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी से करना चाहिये।

    उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा की सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर निवासरत व्यक्ति तक पहुंचना है ताकि उसे विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा। उन्होंने यह भी कहा कि आमजन मानस अपने कार्यों एवं समस्याओं को लेकर कार्यालय में आने पर उसकी जो भी समस्या एवं कार्य है उसे संबंधित अधिकारी एवं संबंधित पटल सहायक बिना किसी भेदभाव एवं स्वार्थ के कार्यों का तत्परता से निराकरण किया जाए ताकि किसी भी व्यक्ति को अपने कार्यों के लेकर दोबारा कार्यालयों में न आने पड़े।

          आयोजित  समारोह में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों तथा राज्य आंदोलनकारियों को पुष्प माला एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सैनानी जितेंद्र रघुवंशी,भारत भूषण विद्यालंकार,वीरेंद्र गहलोत,अर्जुन सिंह राणा,आशिक कुमार चौहान,कृष्ण गोपाल पंत,श्रीमती सुनीता त्रिपाठी,श्रीमती सरिता नेगी पंवार (सेवानिवृत विग कमांडर), राज्य आंदोलनकारी हयात सिंह रावत,जसवंत सिंह बिष्ट को सम्मानित किया गया।

        कांवड़ मेले दौरान गंगा के तेज भाव में बहने वाले श्रद्धालुओं का सफल रेस्क्यू करते हुए उनकी जान को बचाया गया, जिसके लिए बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप सेंटर के ग्रुप लीडर सूबेदार कुलविंदर सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

   इस अवसर पर आनंदमई सेवा सदन इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतो की प्रस्तुति भी दी गई तथा गायन की प्रस्तुति देने पर छात्राओं को पुरुस्कार वितररित भी किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में लाल चंदन का पौध रोपित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आपदा प्रबंधन एवं एकुम्स कंपनी के सहयोग से चंदन एवं गुलमोहर के 100 पौधे रोपित किए गए।

     कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी नवीन मोहन द्वारा किया गया।

        इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी, अजय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह एनडीआरएफ, पुलिस के जवान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उनके परिजन व राज्य आंदोलनकारी कलेट्रेट कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी व छात्राएं मौजूद रहे ।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *