*एसआईआर कार्य के तीसरे चरण में दावों एवं आपत्तियों की प्रक्रिया का आयुक्त गढ़वाल मण्डल ने लिया जायजा*

*आयुक्त गढ़वाल मण्डल आनन्द स्वरूप ने पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज एवं श्री मुनि मंडल संस्कृत महाविद्यालय, कनखल के बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया*

*एआरओ एवं बीएलओ को पारदर्शिता और निष्पक्षता से कार्य करने के दिए निर्देश*

*हरिद्वार । जनपद में चल रहे एसआईआर कार्य के तीसरे चरण में दावों एवं आपत्तियों की प्रक्रिया के संबंध में आयुक्त गढ़वाल मण्डल आनन्द स्वरूप ने जानकारी ली। उन्होंने जनपद के दो बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयुक्त ने पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज तथा श्री मुनि मंडल संस्कृत महाविद्यालय, कनखल में पहुंचकर बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित बूथों पर तैनात एआरओ एवं बीएलओ से एसआईआर प्रक्रिया के लिए प्राप्त हो रही दावे आपत्तियों एवं निस्तारित की गई आपत्तियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।

बूथ नंबर 55 पन्ना लाल मू. इण्टर कालेज में तैनात ए ई आर ओ ने आयुक्त को अवगत कराया है कि नौ मैपिंग 299 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं जिनमें 117 लोगों की सुनवाई की गई है तथा विसंगतियों के लिए 100 लोगों को नोटिस जारी किया गया जिसका शत प्रतिशत निस्तारण कर लिया गया है।

बूथ संख्या 96 श्री मुनि मण्डल संस्कृत महाविद्यालय कनखल पर तैनात ए ई आर ओ ने आयुक्त को अवगत कराया कि नौ मेपिंग के लिए 85 लोगों को नोटिस जारी किया गया है जिसमें 42 पर सुनवाई कर ली गई है तथा विसंगतियों के लिए 210 लोगों को नोटिस जारी किया गया था जिनका शत प्रतिशत सुनवाई कर निस्तारित किए गए हैं।

आयुक्त गढ़वाल मण्डल ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्य में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ बिना किसी भेदभाव के कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि दावों एवं आपत्तियों से संबंधित प्रपत्रों की संवेदनशीलता के साथ जांच की जाए तथा पात्र व्यक्तियों के दावों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से नहीं हटना चाहिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट हरि गिरि सहित एक इ आर ओ बीएलओ सम्बन्धित कर्मचारी आदि मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *