जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने गुरुवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक ली। इस दौरान वार्षिक ऋण जमा उपलब्धि, ऋण जमा अनुपात, बैंकिग नेटवर्क के साथ साथ राज्य सरकार व केन्द्र सरकार की प्रायोजित ऋण योजनाओं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण व शहरी, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली वाहन व गैरवाहन मद, होम स्टे आदि योजनाओं की समीक्षा की गयी।

जिलाधिकारी ने सभी बैंकों को सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वपूर्ण ऋण योजनाओं के आवेदनों को रिजेक्ट करने के कारण बताने और 40 प्रतिशत से कम सीडी रेशियो वाले बैंकों को इसमें प्रगति लाने के निर्देश दिए। सिबिल स्कोर के कारण बैंकों द्वारा रिजेक्ट किए आवेदनों को लेकर सभी संबंधित विभागों को आवेदन के समय ही सिबिल स्कोर देखने के बाद बैंक को फॉरवर्ड करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी बैंकों को संबंधित विभाग के समन्वय से सरकारी योजनाओं के ऋण आवेदनों को लेकर एक फिक्स समय निर्धारित करने के निर्देश दिए। ताकि दूरस्थ क्षेत्रों को लोगों का समय खराब ना हो। सभी विभागों को बैंक द्वारा रिजेक्ट किए गए आवेदनों पर अपने स्तर से भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहीं जिला पर्यटन अधिकारी को बैंकों द्वारा रिजेक्ट किए गए आवेदनों को लेकर पर्सनली फॉलोअप करने के निर्देश दिए।  वित्तीय साक्षरता को लेकर सभी बैंकों को कैंप लगाने के निर्देश दिए।

बैठक में लीड बैंक अधिकारी दान सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में लक्ष्य 800 के सापेक्ष 2284 आवेदन बैंक को भेजे गए जिसमें से 838 पर ऋण वितरित किया गया, 453 रिजेक्ट, 527 आवेदन बैंक द्वारा विभाग को वापस किए गए और 398 आवेदन लंबित है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 154 आवेदन के सापेक्ष 102 आवेदनों पर ऋण दिया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में 2509 आवेदन के सापेक्ष 1602 आवेदन पर ऋण वितरित किया गया। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना वाहन मद में 19 आवेदन के सापेक्ष 11, गैर वाहन मद में 22 के सापेक्ष 08 और होम स्टे में 79 आवेदन के सापेक्ष 31 आवेदनों पर ऋण वितरित किया गया।

मार्च 2025 तिमाही में जनपद का ऋण जमा अनुपात 27.14 प्रतिशत रहा। वहीं वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लक्ष्य के सापेक्ष 104 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त की गयी

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश सहित बैंकर्स व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *