हरिद्वार। श्री रघुनाथ सत्संग मंडल एवं समस्त तीर्थ पुरोहित समाज की ओर से आज सोमवार को धड़ा पंचायत फिराहेडियान ज्वालापुर पांडेवाला के विशाल प्रांगण में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गरीब निर्धन परिवारों की 14 कन्याओं का सामूहिक विवाह संस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रवींद्र पुरी जी महाराज अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, प्रसिद्ध उद्योगपति संदीप जैन की धर्मपत्नी श्रीमती अर्चना जैन, गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप झा एवं परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी, पूर्व सभापति श्री ओम प्रकाश एडवोकेट, पूर्व महामंत्री श्री वीरेंद्र श्रीकुंज ने कार्यक्रम में पहुंचकर 14 नव विवाहित नवयुगल जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया एवं उनके सुखी वैवाहिक जीवन की ईश्वर से मंगलकामना की।

इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित समाज एवं अन्य समाजसेवी लोगों ने नव विवाहित नवयुग जोड़ों को आशीर्वाद स्वरुप गृह उपयोगी सामान एवं अन्य जरूरी वस्तुएं भेंट कर उनका सम्मान किया व नये गृहस्थ जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की। आपको बता दे की पिछले वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री रघुनाथ सत्संग मंडल एवं समस्त तीर्थ पुरोहित समाज की ओर से गरीब एवं निर्धन परिवारों की आठ कन्याओं का सामूहिक विवाह संस्कार धूमधाम के साथ कराया गया था, जिसके चलते इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सोमवार को पांडेवाला प्रांगण मे गरीब एवं असहाय निर्धन परिवारों की 14 कन्याओं का सिद्ध पीठ जालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बैंड बाजों के साथ बारात निकालकर धूमधाम के साथ सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर नवयुगल जोड़ों ने भगवान शंकरऔर मां गंगा की प्रतिमा के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र अग्नि के सात फेरे लेकर अपने नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री रवींद्र पुरी जी महाराज एवं विधायक आदेश चौहान ने नव विवाहित जोड़ों को अपना शुभाशीष प्रदान करते हुए ईश्वर से उनके सुखी वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की। साथ ही इस पुण्य आयोजन के लिए श्री रघुनाथ सत्संग मंडल के समस्त पदाधिकारियों एवं समस्त तीर्थ पुरोहित समाज के लोगों की कंठ मुक्त प्रशंसा करते हुए उन्हें इस आयोजन के लिए साधुवाद दिया। विवाह संस्कार के बाद नव युगल 14 जोड़ों को तीर्थ पुरोहितों ने अपना शुभाशीष प्रदान करते हुए उन्हें उपहार स्वरूप डबल बेड, अलमारी, साड़ी जोड़ा, सोने चांदी के आभूषण, चादर, रजाई, कंबल, फल, मिष्ठान, गृह उपयोगी बर्तन एवं अन्य गृहस्थ उपयोगी समान भेंट कर भगवान शंकर से उनके सुखी सफल वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की।

विवाह संस्कार का कार्य आचार्य पंडित वासुदेव मिश्रा के द्वारा विधि विधान के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में विवाह संपन्न के बाद सभी लोगों के लिए भोज का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रेम पूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित पंडित उमाशंकर वशिष्ठ, मंत्री सचिन कौशिक,

कोषाध्यक्ष अनिल कौशिक, महेश तुम्बडिया, सुधीश श्रोत्रिय, उमेश कौशिक, प्रदीप निगारे वाले, राकेश चक्रपाणि, विजय प्रधान, अंकित गोस्वामी, नितिन खेडेवाल, शशिकांत सरदार, मोनू शास्त्री, आमेश सराय, वैभव सराय वाले, मृत्युंजय शिवपुरी, शिव नारायण जोशी, चिराग सरदार, रमाकांत मौलातिए, पुनीत त्रिपाठी, शिवम अधिकारी, मोनू चकलान, चिराग कीर्तिपाल, आशीष भगत, संदीप भगत, पीयूष कौशिक, निशु, निशांत कौशिक एवं अन्य तीर्थ पुरोहित लोग उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *