*कोतवाली कनखल*
*कोतवाली कनखल में वरिष्ठ नागरिकों के साथ आयोजित हुई गोष्ठी*
*पुलिस द्वारा सीनियर सिटिजनों की समस्याएं सुनी गईं एवं सुझाव साझा किए गए*
*साइबर ठगी से बचाव हेतु दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश अक्सर साइबर ठगों के निशाने पर रहते हैं वरिष्ठ नागरिक*
दिनांक 12.05.2026 को थाना कनखल में वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वारा सीनियर सिटिजनों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें थाना क्षेत्र के कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
गोष्ठी के दौरान सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई।
अवगत कराया गया कि ऐसी गोष्ठियां प्रत्येक माह आयोजित की जाएंगी।
जो वरिष्ठ नागरिक अकेले निवास करते हैं तथा उनके साथ नौकर रहते हैं, उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत मोबाइल नंबर लिए गए एवं नौकरों का सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया गया।
चेतक कर्मियों को भी निर्देशित किया गया कि अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के घर प्रतिदिन भ्रमण कर उनका हालचाल लें एवं सुरक्षा सुनिश्चित करें।
सभी वरिष्ठ नागरिकों द्वारा पुलिस के सहयोगात्मक रवैये की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।