सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में न हो -भगवत प्रसाद मकवाना*

*10 साल से संविदा में कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों को नियमित करने के दिए निर्देश*

*सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए -भगवत प्रसाद मकवाना*

*सफाई कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को तत्काल नियुक्त किया जाए*

*सफाई कर्मचारियों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचलित योजनाओं के लाभ हर हाल में उपलब्ध कराया जाए – भगवत प्रसाद मकवाना*

*हरिद्वार । माo उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार भगवत प्रसाद मकवाना आज जनपद भ्रमण पर पहुंचे तथा सफाई कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं सफाई कर्मचारियों के समस्याओं को लेकर सीसीआर सभागार, हरिद्वार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की समीक्षा करते हुए माo उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड भगवत प्रसाद मकवाना ने नगर निगम,नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि पर्यावरण मित्रों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का उन्हें हर हाल में लाभ पहुंचना सुनाश्चित करे ,इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए ।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए है कि सफाई कर्मचारियों का किसी भी तरह से कोई उत्पीड़न न किया जाए तथा सभी कार्मिकों को समय से उनका वेतन का भुगतान किया जाए एवं जो कार्मिक विगत 10 वर्षों से संविदा /आउटसोर्स के माध्यम से कार्य कर रहे है सफाई कार्मिकों को तत्काल नियमित करने के निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि सफाई कर्मचारियों को जो भी वर्दी एवं सफाई उपकरण दिए जाते है उन्हें नियमानुसार सभी को उपलब्ध कराए जाए तथा मृतक आश्रितों को 15 दिन के भीतर नियुक्त कराने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन सफाई कर्मचारियों के आयुष्मान एवं गोल्डन कार्ड नहीं बनाए गए है उनके लिए शिविर आयोजित किए जाए तथा समय समय पर सभी सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परिक्षण करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने जिला चिकित्सालय/मेला चिकित्सालय में ठेकेदार के माध्यम से कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों का शासन द्वारा निर्धारित किया गया वेतन 13058 रूपये उपलब्ध कराया जाए। समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि ठेकेदार द्वारा सफाई कर्मचारियों को 7300 रुपए दिया गया है, जब की माह अप्रैल का वेतन मई में उपलब्ध कराया गया है, वह 8800 दिया गया है, जिसपर उपाध्यक्ष द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए ब्लॉक लिस्ट करने के निर्देश दिए गए तथा सफाई कर्मचारी हेतु टेंडर प्रक्रिया दोबारा कराए जाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि नमस्ते योजना के तहत जो भी सफाई कर्मचारी पंजीकृत किए गए है उन्हें संचालित योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए ,इसके लिए उन्होंने सफाई कर्मचारियों का पुनः सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए साथ ही सफाई कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने जनपद आगमन पर उपाध्यक्ष का स्वागत किया तथा बैठक में उन्होंने उपाध्यक्ष को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए गए है उनका संबंधित अधिकारियों से अनुपालन सुनाश्चित कराया जायेगा।

बैठक में पूनम वाल्मीकि,सुरेंद्र तेश्वर, सुनील राजौर,सपना वाल्मीकि,जिला समाज कल्याण अधिकारी सुबोध शर्मा, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी,नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी,सायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर, सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी,सफाई यूनियन के अधिकारी एवं सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *