उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल,मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म

– बीजेपी,कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों सहित प्रमुख राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों ने भी पहले दिन भरे गणना फार्म
– पहले दिन शाम 4 बजे तक ढाई लाख से अधिक गणना फार्म वितरित

देहरादून। उत्तराखण्ड में सोमवार से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हो गई है। एसआईआर के पहले दिन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) का लोक भवन, नैनीताल में,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देहरादून में गणना फॉर्म सौंपा गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम, सचिव निर्वाचन श्री दिलीप जावलकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने भी पहले दिन गणना फार्म भरकर बीएलओ को सौंपा।

प्रदेश में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट को देहरादून में, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल को पौड़ी में, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (एम) के प्रदेश महासचिव राजकुमार पुरोहित, बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव श्री जसपाल सिंह गणना फार्म वितरण किया गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने प्रदेश के समस्त मतदाताओं से बूथ लेवल अधिकारियों को सहयोग करने की अपील की है। एसआईआर के पहले दिन शाम 4 बजे तक 2 लाख 55 हजार 269 गणना फार्म का वितरण किया गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के मतदाताओं से अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो गणना फार्म के साथ बीएलओ को उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 8 जून से 7 जुलाई के बीच घर-घर भ्रमण के दौरान गणना फार्म के साथ मतदाताओं से कोई भी दस्तावेज नहीं देने होंगे। उन्होंने बताया कि सभी जनपदों में मतदाता टोली फ्री नंबर 1950 पर सहायता के लिए कॉल की जा सकती है इसके अतरिक्त राज्य स्तर पर 1800 3300 1950 पर भी कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *