Suresh Rathod remanded to judicial custody, सुरेश राठौड़ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, जेल भेजा।
Suresh Rathod remanded to judicial custody, for 14 days.
उर्मिला सनावर पर भी तलवार, अंकिता भंडारी हत्याकांड में आडियो- वीडियो प्रकरण में रविवार को डालनवाला पुलिस ने किया था गिरफ्तार।
भाजपा नेता दुष्यंत गौतम ने सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर पर सामाजिक तनाव पैदा करने और गम्भीर कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
Suresh Rathod remanded to judicial custody, भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को देहरादून पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है रविवार रात को हरिद्वार से को गिरफ्तार करने के बाद डालनवाला पुलिस ने गिरफ्तार पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ को देहरादून न्यायालय में सोमवार को पेश किया जहां से सुरेश राठौड़ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
अंकित भंडारी हत्याकांड से जुड़े कई प्रकरणों को अपने ऑडियो और वीडियो पर लगातार चर्चा करने के तथा भाजपा के कुछ शीर्ष नेताओं का उन ऑडियो वीडियो में नाम उजागर करने के आरोप में सुरेश राठौड़ के खिलाफ,भाजपा के वरिष्ठ केंद्रीय नेता दुष्यंत कुमार की ओर से 5 जनवरी को देहरादून में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
भाजपा नेता दुष्यंत गौतम ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया था की सुरेश राठौड़ और उसकी कथित पत्नी उर्मिला सनावर किन्हीं राजनीतिक दलों के इशारे पर सुनियोजित ढंग से उनके राजनीतिक प्रभाव को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
दुष्यंत गौतम ने सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर पर सामाजिक तनाव पैदा करने और गम्भीर कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास करने का आरोप भी अपनी पुलिस को दी शिकायत में दर्ज किया है।
देहरादून पुलिस अधीक्षक ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए दुष्यंत गौतम की शिकायत पर मुकदमा कायम कर मामले की जांच शुरू की और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर फोकस करते हुए तकनीकी तथा डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए जिनके आधार पर रविवार को सुरेश राठौड़ को देहरादून डालनवाला पुलिस ने उन्हें रविवार रात दिल्ली हाई-वे के पास बिहारीगढ़ फ्लाईओवर से गिरफ्तार किया था
सूत्रों के अनुसार उर्मिला सनावर पर भी जल्द ही शिकंजा कसे जाने की तैयारी की जानकारी मिल रही है।
सुरेश राठौड़ के खिलाफ मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने (BNS) की धारा 308(6) सहित अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
रविवार रात दिल्ली हाई-वे के पास बिहारीगढ़ फ्लाईओवर से राठौड़ को गिरफ्तार कर सोमवार सुबह न्यायालय में पेश किया जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।